Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाले राष्ट्र मंडल संसदीय संघ के 67वें सम्मेलन में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह वार्षिक सम्मेलन 5 से 8 नवंबर तक आयोजित होगा, जो हर साल विभिन्न देशों में होता है। देवनानी भारत क्षेत्र की कार्यकारी समिति के सदस्य होने के नाते इस सम्मेलन में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे।

सम्मेलन के बाद देवनानी, राष्ट्र मंडल संसदीय संघ के पोस्ट कॉन्फ्रेंस स्टडी टूर के तहत इंडोनेशिया, सिंगापुर और जापान भी जाएंगे। वे इस यात्रा के दौरान इन देशों के राजदूतों से मिलेंगे और वहां के विधायी निकायों का निरीक्षण करेंगे। साथ ही, संसदीय प्रतिनिधियों से लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
रविवार को जयपुर से दिल्ली के लिए रवाना होते समय, राजस्थान विधानसभा के अधिकारियों ने देवनानी को उनकी विदेश यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। देवनानी सम्मेलन में भाग लेते हुए ऑस्ट्रेलिया में मुख्य भाषण देंगे, जिसमें संसदीय प्रक्रियाओं में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग, अवसर, चुनौतियां, संसदीय संस्थाओं की मजबूती और लिंग आधारित हिंसा पर कानून निर्माण जैसे विषयों पर प्रस्तुति देंगे।
देवनानी की चार देशों की इस यात्रा के दौरान वे इन देशों के संसदीय प्रमुखों से मुलाकात करेंगे और राजस्थान विधानसभा में हुए नवाचारों की जानकारी साझा करेंगे। यह स्टडी टूर राजस्थान विधानसभा की कार्यप्रणाली में नई दिशा देने में सहायक होगा।
पढ़ें ये खबरें भी
- अक्षरा सिंह से माफी के बाद फिर आमने-सामने पवन और ज्योति सिंह, जानिए पुरानी शादी, तलाक की अर्जी और ताजा विवाद का पूरा सच
- इंदौर हाईकोर्ट में धनतेरस पर छुट्टी की मांग! बार एसोसिएशन ने मुख्य न्यायाधीश को लिखा पत्र, 6 नवंबर को अवकाश घोषित करने का अनुरोध
- Pirelli-BKT Deal : भारतीय सड़कों पर अब दौड़ेंगे मेड-इन-इंडिया इटैलियन टायर, 8 लाख यूनिट्स का लक्ष्य
- गरीब पर लगाया 25 हजार जुर्माना, मगर अवैध रेत परिवहन के खिलाफ एक्शन नहीं, माइनिंग विभाग की कार्रवाई पर सवाल
- 1200 खाली सीटों के लिए ड्राइवर अभ्यर्थियों का अनोखा प्रदर्शन, बोले- हक के लिए खुद नहीं लड़ेंगे तो कौन लड़ेगा?

