Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पत्नी, इंद्रा देवी का आज देर शाम सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से गंभीर रूप से बीमार थीं।

29 अक्टूबर को कार्डियक अरेस्ट आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने सीपीआर देकर उनकी धड़कनें दोबारा चालू कीं और फिर आईसीयू में शिफ्ट किया गया। इसके बाद से वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर थीं। डॉक्टरों के अनुसार, इंद्रा देवी को हाई ब्लड प्रेशर, कार्डियक और अस्थमा संबंधी समस्या थी। बेहोशी की अवस्था में उन्हें हाइपॉक्सिक ब्रेन इंजरी भी हो गई थी।
उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए एसएमएस अस्पताल प्रशासन ने विशेष मेडिकल बोर्ड गठित किया था, जिसमें न्यूरोसर्जरी, मेडिसिन और कार्डियोलॉजी विभाग के वरिष्ठ डॉक्टर शामिल थे। टीम में डॉ. पुनीत सक्सेना, डॉ. बी.एल. कुमावत, डॉ. दिनेश खंडेलवाल, डॉ. भारत भूषण, डॉ. दिनेश गौतम और डॉ. हिमांशू महला जैसे विशेषज्ञ शामिल थे।
29 अक्टूबर को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर समेत कई नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर उनकी कुशलक्षेम जानी थी। डॉक्टरों के लगातार प्रयासों के बावजूद आज शाम इंद्रा देवी ने अंतिम सांस ली।
पढ़ें ये खबरें
- Maruti Suzuki Dzire Prodution Record : स्विफ्ट-वैगनआर के एलीट क्लब में मारुति डिजायर की एंट्री, कंपनी ने बनाया 35 लाख यूनिट्स उत्पादन का नया रिकॉर्ड
- अमेरिका में ‘अब्दुल’ ने रचा इतिहासः ट्रंप ने जिसे ‘जिहादी’ बताया वो बना अमेरिका का पहला मुस्लिम सीनेटर, ट्रंप की कट्टर विरोधी इल्हान उमर भी पांचवीं बार जीतीं
- प्रयागराज में सरकारी नौकरी के नाम पर 40 लाख की ठगी! लखनऊ के दंपती पर FIR
- बिहार में विकास का नया मॉडल, जानिए नीतीश से मुलाकात के बाद सम्राट चौधरी ने क्या कहा
- Raisen News: स्कूल के पास रतनजोत के बीच खाने से 17 बच्चों की बिगड़ी तबीयत; अस्पताल में इलाज जारी
