Rajasthan News: पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अपने जोधपुर दौरे के दौरान अधिकारियों और पार्षदों पर नाराज नजर आईं। विजया राजे सिंधिया की मूर्ति की देखरेख में लापरवाही देखकर उन्होंने नगर निगम को कड़ी नसीहत दी। उनकी सख्ती का असर यह हुआ कि 10 मिनट के भीतर निगम की टीम मौके पर पहुंच गई और तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी।

मूर्ति स्थल की बदहाली पर जताई नाराजगी
वसुंधरा राजे ने विजया राजे सिंधिया की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए देखा कि पेड़ों की अधिक बढ़त के कारण मूर्ति ढकी हुई थी और सफाई का अभाव था। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, “जब विजया राजे सिंधिया ने देश के लिए इतना योगदान दिया है, तो क्या महिलाओं के साथ ऐसा ही होना चाहिए?”
फटकार के बाद प्रशासन हरकत में
उन्होंने अधिकारियों और क्षेत्रीय पार्षदों से कहा कि मूर्ति स्थापित करने के बाद उसकी नियमित देखरेख की जानी चाहिए। अन्य स्मारकों की तरह इस स्थल पर भी सफाई और रखरखाव होना चाहिए। राजे के सख्त लहजे के बाद नगर निगम की टीम तुरंत मूर्ति स्थल पहुंची। 10 मिनट के भीतर पेड़ों की कटाई-छंटाई और सफाई का काम शुरू कर दिया गया। निगम अधिकारियों ने मूर्ति स्थल को व्यवस्थित करने का काम प्राथमिकता से पूरा किया।
वसुंधरा राजे ने विजया राजे सिंधिया के योगदान को याद करते हुए कहा कि महिलाओं के प्रति सम्मान बनाए रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने मूर्ति स्थल की देखरेख और अन्य स्मारकों पर ध्यान देने की सलाह देकर महिलाओं के योगदान की सराहना करने की बात कही।
पढ़ें ये खबरें
- भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने CM साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात, महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा
- रिश्तेदार नहीं ‘दानव’: गेस्ट हाउस ले जाकर मौसा ने पार कीं हैवानियत की हदें, विरोध करने पर आंखें कर दीं जख्मी
- छत पर बैनर उतारते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए मां-बेटे, दोनों की मौत; भतीजा गंभीर
- भाजपा की बैठकों में ‘मिशन-2028’ का शंखनाद, स्मृति ईरानी ने कहा- यह सिर्फ चुनावी लक्ष्य नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता, विकास और सुशासन का संकल्प
- देहरादून में जनसैलाब! पेपर लीक, बेरोजगारी और महिला सुरक्षा को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, जानें न्याय यात्रा की खास बातें
