Rajasthan News: राजस्थान के बूंदी जिले से एक ऐसी खबर आई है जिसने सबको चौंका दिया है। नैनवां उपखंड के बाछोला गांव स्थित ग्वाला का बालाजी मंदिर में हुई चोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कैसे एक युवक मंदिर के अंदर आता है। वह किसी भक्त की तरह पहले भगवान के सामने हाथ जोड़ता है और फिर श्रद्धा से दंडवत प्रणाम करता है। मंदिर में सन्नाटा था। इसका फायदा उठाकर उस युवक ने पुजारी की थाली में रखी नकदी उठा लेता है।

सबसे हैरानी की बात तो तब हुई जब पैसे चुराने के बाद वह फिर से बालाजी के सामने झुका। उसने तीन बार दंडवत प्रणाम किया, मानो भगवान से अपनी इस घिनौनी हरकत के लिए माफी मांग रहा हो। उसके थोड़ी ही देर बाद उसका एक साथी भी वहां पहुंच गया और दोनों आराम से वहां से निकल गए।
मंदिर में 10 सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। इन्हीं कैमरों ने इस पूरी वारदात को कैद कर लिया। इस घटना के बाद बाछोला गांव के लोगों में जबरदस्त गुस्सा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह केवल पैसों की चोरी नहीं है, बल्कि हमारी आस्था पर चोट है।
इस चोरी के बाद मंदिर समिति ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। पुजारियों को दान की राशि और मंदिर की सुरक्षा को लेकर खास निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल गांव के लोग और मंदिर कमेटी सीसीटीवी फुटेज के जरिए उन दोनों युवकों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है।
पढ़ें ये खबरें
- बारिश और ब्लैकआउट : देवभोग से 40 गांवों का संपर्क टूटा, बाढ़ में फंसे 102 लोगों का रेस्क्यू
- ‘वोट चोरी’ विवाद : कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय का किया घेराव, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
- 60% आपका, 40% सरकार का! पुरखों की याद में काम कराने पर यूपी सरकार की बंपर स्कीम, लिस्ट में ये काम शामिल
- ग्वालियर में टला प्रदर्शन: ग्वालियर में सम्राट मिहिर भोज प्रतिमा स्थल पर दिखा भारी पुलिस पहरा, हालात पूरी तरह सामान्य
- दिल्ली में लेडी नार्को किंगपिन पार्वती गिरफ्तार, घर से चरस और डायल्यूटेड ड्रग्स बरामद; लग्जरी SUV भी जब्त

