Rajasthan News: बूंदी। हिंडोली थाना क्षेत्र के बड़ा नया गांव में रविवार को जमीनी विवाद के चलते भड़के झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया हैं। घटना तब और गंभीर हो गई जब मौके पर पहुंचे पुलिस दल पर ही हमला कर दिया गया। इस हमले में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए और एक पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। बताया जा रहा है कि गांव के दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से तनाव चल रहा था।

जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर विवाद बढ़ने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची हिंडोली थाना की पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करने और समझाने का प्रयास किया। हालांकि, अचानक स्थिति बिगड़ गई और कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इस हमले में कई जवान घायल हो गए। इतना ही नहीं घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें दोनों पक्ष लाठी-डंडों के साथ आमने-सामने नजर आ रहे हैं।
इस वायरल वीडियो में कुछ महिलाएं भी हंगामा करती हुई दिखाई दे रही है। पुलिस के जवान दोनों गुटों के बीच में पड़कर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे है। आरोप है कि उपद्रवियों ने एक खेत में मौजूद फसल में भी आग लगा दी। इस पूरे विवाद के दौरान उपद्रवियों ने पुलिस वाहन की विंडस्क्रीन और अन्य हिस्सों को तोड़ डाला। सभी घायल जवानों को तुरंत हिंडोली अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा हैं।
पढ़ें ये खबरें
- 600 साल पुरानी परंपरा कायम : कांटों के झूले पर लेटकर काछनदेवी ने दी बस्तर दशहरा की अनुमति
- फर्जी कॉल, लिंक और ऑनलाइन निवेश के झांसे से रहें सावधान, ठगी होते ही 1930 पर करें कॉल: एसपी मनप्रीत सिंह सूदन
- आंखें बंद, भक्ति प्रचंड! गोरखपुर से सामने आई भक्ति की मिसाल, जिसने युवाओं को भी सोचने पर कर दिया मजबूर
- शिक्षक-स्नातक मतदाता हराएंगे 7वीं फेल सीएम के उम्मीदवार, MLC चुनाव और NDA की बैठक पर PK का तंज!
- छत्तीसगढ़ के 4 शहरों को मिलेंगी 240 इलेक्ट्रिक बसें, डिप्टी सीएम अरुण साव की मौजूदगी में कल होगा बड़ा समझौता
