Rajasthan News: सेवा पखवाड़े के तहत राजस्थान के सभी जिला मुख्यालयों पर भाजपा की ओर से नमो युवा रन मैराथन का आयोजन किया गया। राजधानी जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अमर जवान ज्योति से मैराथन को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर सांसद मंजू शर्मा, विधायक गोपाल शर्मा समेत अन्य नेता मौजूद रहे। बड़ी संख्या में स्कूली छात्र और एनसीसी कैडेट्स भी दौड़ में शामिल हुए।

1 लाख नौकरी का वादा पूरा करेंगे
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने एक साल में 1 लाख नौकरियां देने का वादा किया था। अब तक 75 हजार नौकरियां दी जा चुकी हैं और 25 तारीख तक शेष भी पूरी कर दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र में भी युवाओं को रोजगार दिलवाने के लिए राइजिंग राजस्थान अभियान चल रहा है।
युवाओं को नशा छोड़ने की शपथ
मैराथन के दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं से नशा छोड़ने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि राजस्थान को नशा मुक्त बनाना है। अगर आप एक कदम बढ़ाएंगे तो राजस्थान 100 कदम आगे बढ़ेगा।
जोधपुर में भी हुआ आयोजन
जोधपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल ने मैराथन का शुभारंभ किया। नेताओं ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के संदेश याद दिलाए और लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा दी।
पढ़ें ये खबरें
- सड़क निर्माण और रखरखाव में लापरवाही पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, मुख्य सचिव को आदेश के पालन की जानकारी देने के निर्देश
- इंदौर एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतारी गई युवती और दो युवक! लापता होने की शिकायत के बाद CISF की कार्रवाई, परिजनों ने जताई ‘लव जिहाद’ की आशंका , मुंबई जाने की तैयारी में थे तीनों
- नीला ड्रम हत्याकांड: DNA टेस्ट तक कराने को तैयार नहीं सौरभ का परिवार, जानिए जेल में जन्मी बच्ची का अब क्या होगा?
- IND vs WI 4th T20I: वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, संजू की फिफ्टी बेकार, कीमो पॉल ने झटके 5 विकेट, सीरीज 2-2 से बराबर
- पटना के बोरिंग रोड में Shriram Finance के नए BU ऑफिस का उद्घाटन, मंत्री लेशी सिंह और डॉ. सत्यजीत सिंह रहे मौजूद
