Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घोषणा की है कि राज्य के सरकारी विभागों में वर्षों से खाली पड़े सभी पदों को जल्द भरा जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे सभी विभागों में खाली पड़े पदों की सूची तैयार करें, और सरकार उन सभी के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगी। मुख्यमंत्री शुक्रवार को सांगानेर विधानसभा में दीपावली मिलन समारोह में बोल रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा, हमने प्रदेश के युवाओं से वादा किया है कि एक साल में एक लाख और पांच साल में चार लाख नौकरियों के अवसर प्रदान करेंगे। जो हमने कहा है, उसे पूरा करेंगे। हमारी कैबिनेट ने 90 हजार भर्तियों को मंजूरी दे दी है, और उनकी विज्ञप्ति भी जल्द जारी होगी।
चतुर्थ श्रेणी के 60 हजार पद सालों से खाली मुख्यमंत्री ने बताया, हमने 60 हजार चतुर्थ श्रेणी पदों के लिए वैकेंसी जारी की है। अगर ये नियुक्तियां 5 या 10 साल पहले कर दी जातीं, तो मजदूरों के बच्चे सालों पहले रोजगार पा सकते थे। लेकिन किसी ने इस दिशा में साहस नहीं दिखाया।
पिछली सरकारों ने केवल सपने दिखाए मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा, 9 से 11 दिसंबर को ‘राइजिंग राजस्थान’ का आयोजन किया जाएगा। लोगों ने पूछा कि इसे पहले साल ही क्यों कर रहे हैं? मैंने कहा, पहले साल इसलिए, क्योंकि हम काम करना चाहते हैं। जबकि पिछली सरकारें ऐसे आयोजन चौथे या अंतिम वर्ष में करती थीं, जब वे केवल बातें करना चाहती थीं, काम नहीं।
पढ़ें ये खबरें भी
- गाड़ी का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट खो जाने पर ऐसे बनवाएं डुप्लीकेट आरसी, जानें आसान ऑनलाइन प्रक्रिया
- मेरी लाश ले जाना… पत्नी को वीडियो कॉल कर बोला हिसार का अफसर, 23 मिनट में होटल पहुंच गई पुलिस
- Bihar MLC Elections: सारण शिक्षक MLC सीट से जनसुराज प्रत्याशी अफाक अहमद के खिलाफ FIR
- Bilaspur News Update : छत्तीसगढ़ प्रांत क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे मोहन भागवत… प्रेम संबंध में शक बनी हत्या की वजह… नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले अधेड़ को 20 साल की सजा
- LAC पर भारत-चीन के जवानों में Face-Off जारी, ITBP DG के दावे पर भड़की कांग्रेस, मोदी सरकार को घेरा
