Rajasthan News: उदयपुर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र में लिव-इन में रह रही एक महिला की हत्या के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह इस महिला के साथ भागकर उदयपुर में रह रहा था, लेकिन उसे अपनी पत्नी और बच्चों की याद आ रही थी. वह उनके पास वापस जाना चाहता था, लेकिन महिला उसे जाने से रोक रही थी. इसी कारण गुस्से में आकर उसने उसकी हत्या कर दी.

हिरणमगरी थाने के प्रभारी दर्शन सिंह ने बताया कि गुजरात के जसदन गोकलाना रोड निवासी भाविन वाघेला ने 23 अगस्त को शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी 22 वर्षीय बहन भक्ति वाघेला को आरोपी प्रकाश सोलंकी 15 सितंबर 2023 को भगाकर ले गया था. पुलिस ने उन्हें 27 सितंबर को जयपुर से पकड़ा था.
इसके बाद 13 फरवरी 2024 को प्रकाश ने फिर से भक्ति को भगाकर ले गया और 11 मार्च को गाजियाबाद में वैदिक समाज कल्याण समिति में उससे शादी कर ली और शादी का प्रमाणपत्र बनवा लिया.
प्रकाश पहले से शादीशुदा था और उसके दो बेटे और एक बेटी भी हैं. इसके बाद, दोनों उदयपुर में रहने लगे. 23 अगस्त को पुलिस के जरिए सूचना मिली कि भक्ति का शव मिला है और उसकी हत्या की गई है. घटना के बाद से ही प्रकाश गायब था. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी प्रकाश सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया, जो सेमला, राजकोट का निवासी है.
पढ़ें ये खबरें भी
- यूपी में स्नातक और शिक्षक MLC चुनाव आज, 14.28 लाख मतदाता वोट डालेंगे
- बिहार MLC चुनाव: वोटिंग से पहले बख्तियारपुर फोरलेन पर 9 लाख कैश बरामद, नवादा का व्यक्ति गिरफ्तार
- CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे के बाद मौसम में होगा बदलाव! पढ़ें लेटेस्ट अपडेट
- मध्य प्रदेश में मौसम का यू-टर्न! 5 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; पारे में गिरावट से रातों में महसूस होने लगी सिहरन
- आगरा में योगी यूथ ब्रिगेड का विवादित पोस्टर, विपक्षी नेताओं को ‘गद्दार’ बताया

