Rajasthan News: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की खाली कुर्सी अब जल्द ही भरने वाली है। बता दें कि पूर्व अध्यक्ष यूआर साहू का कार्यकाल 19 जून को खत्म हो गया था। इसके बाद से ही आयोग का मुखिया कौन होगा, इसको लेकर कयासों का बाजार गर्म है।

फिलहाल, लेफ्टिनेंट कर्नल केसरी सिंह राठौड़ कार्यवाहक अध्यक्ष के तौर पर काम देख रहे हैं। लेकिन सरकार की नजर अब एक स्थायी और दमदार चेहरे की तलाश पर है।
4 नाम जो रेस में सबसे आगे
सूत्रों की मानें तो सरकार ने अध्यक्ष पद के लिए चार बड़े नामों को शॉर्टलिस्ट किया है। इसमें दो अफसर अभी नौकरी में हैं, तो दो रिटायर्ड हो चुके हैं। नाम कौन से हैं? अभी सरकार ने इसे सीक्रेट रखा है, लेकिन जयपुर के गलियारों में प्रशासनिक अनुभव वाले अधिकारियों पर चर्चा तेज है।
भर्तियों का अंबार, फैसला जरूरी
बता दें कि RAS भर्ती-2026 समेत कई बड़ी भर्तियों का बिगुल बजने वाला है। आयोग में नियमित अध्यक्ष का होना इसलिए भी जरूरी है ताकि भर्ती प्रक्रिया में कोई अड़चन न आए। पेपर लीक जैसे पुराने दागों के बाद, सरकार इस बार फूंक-फूंक कर कदम रख रही है।
अध्यक्ष का कार्यकाल 6 साल या 62 की उम्र तक होता है। दिल्ली से जयपुर तक लॉबिंग के बीच, अब सबकी नजरें मुख्यमंत्री के अंतिम फैसले पर टिकी हैं। अभ्यर्थियों को उम्मीद है कि नया चेहरा आते ही लंबित भर्तियों की रफ्तार बढ़ेगी।
पढ़ें ये खबरें
- CGPSC भर्ती में गड़बड़ी पर भूपेश बघेल ने उठाए सवाल, कहा- सरकार को करानी चाहिए निष्पक्ष जांच
- कोठी के गरबा में दिखा राज्यमंत्री का अलग अंदाज, प्रतिमा बागरी ने प्रतिभागियों संग किया डांडिया नृत्य
- ग्रेटर नोएडा केस: पुलिस की बड़ी कार्रवाई; सगी बहन-बहनोई गिरफ्तार, 5 मौतों का गुनहगार कौन?
- MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 4 IAS अफसरों का तबादला, जानिए किसे कहां भेजा गया
- राव हॉस्पिटल की फायर NOC में फर्जीवाड़ा: FIR होते ही संचालक राजू साहू फरार, तलाश में जुटी पुलिस
