Rajasthan News: राजस्थान के पंचायत राज एवं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की जनसुनवाई में गुरुवार को एक बेहद अनोखा मामला सामने आया। खीमच गांव में आयोजित इस जनसुनवाई में एक युवक पहुंचा और शिकायत की कि उसकी पत्नी गांव के ही पड़ोसी युवक के साथ भाग गई है, लेकिन पुलिस अब तक कोई कार्रवाई नहीं कर रही।
जनसुनवाई के दौरान पहले तो कुछ अधिकारी इस अजीबोगरीब शिकायत पर हँस पड़े, मगर मंत्री मदन दिलावर ने इसे गंभीरता से लेते हुए तुरंत पुलिस को निर्देश दिए कि पीड़ित की पत्नी को जल्द बरामद किया जाए और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए।

नकदी और जेवर लेकर फरार
पीड़ित युवक मोड़क थाना क्षेत्र का निवासी है। उसने मंत्री से कहा कि उसकी पत्नी न केवल पड़ोसी के साथ भागी, बल्कि साथ में सोने-चांदी के जेवर, ₹17,000 नकद, बेटियों की सरकारी योजना की जमा राशि, और लोन फाइनेंस की 40 हजार की रकम भी ले गई है। इतना ही नहीं, बैंक की पासबुक व अन्य दस्तावेज भी महिला अपने साथ ले गई।
तीन बेटियां कर रही हैं मां को याद
पीड़ित ने बताया कि उसकी तीन बेटियां (2, 5 और 9 वर्ष की) अपनी मां को याद करके हर दिन रोती हैं। उसने पुलिस को आरोपी के भाई और मोबाइल नंबर तक की जानकारी दी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। युवक का कहना है कि आरोपी के परिजनों को उसकी पत्नी की लोकेशन की जानकारी है।
पुलिस पर लापरवाही का आरोप, मंत्री ने दिए सख्त निर्देश
जनसुनवाई में मौजूद पुलिस उपाधीक्षक घनश्याम मीणा ने बताया कि इस मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है और जांच की जा रही है। मंत्री दिलावर के निर्देश के बाद अब पुलिस सक्रिय हुई है और महिला की तलाश शुरू कर दी गई है।
पढ़ें ये खबरें
- बीच-बचाव करने गए दो सगे भाइयों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत, दूसरा ईलाज के लिए पटना रेफर
- मैहर में आवारा कुत्ते का आतंक: दर्जनभर लोगों को काटकर किया घायल, 7 साल का मासूम रीवा रेफर
- नीरज कुमार को हराना ही मुख्य मकसद, एमएलसी चुनाव को लेकर जदयू विधायक अनंत सिंह का बड़ा बयान
- ‘मादरे वतन के लिए जान दे दूंगा, पर नहीं गाऊंगा वंदे मातरम…’ इमरान मसूद के दो टूक बयान से गरमाई यूपी की राजनीति
- विजयादशमी पर पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन: जवानों ने हवाई फायर कर निभाई गई परंपरा, पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने दी शुभकामनाएं

