Rajasthan News: जयपुर : भारतीय सेना की वीरता और बलिदान पर आधारित फिल्म ‘120 बहादुर’ को राजस्थान में टैक्स फ्री घोषित करने की मांग उठी है. शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर इस फिल्म को राज्य में एंटरटेनमेंट टैक्स से मुक्त करने का आग्रह किया है.

रविंद्र सिंह भाटी ने पत्र में लिखा कि 120 बहादुर जैसी फिल्में हमारे समाज में देशभक्ति, अनुशासन और त्याग के आदर्शों को जीवित रखने का कार्य करती हैं. 120 बहादुर देश की रक्षा के लिए हमारे सैनिकों द्वारा किए गए बलिदान की कहानी बताता है.
इस फिल्म के जरिए युवा पीढ़ी को यह संदेश मिलेगा कि राष्ट्र की रक्षा से बड़ा कोई कर्तव्य नहीं और देश के लिए बलिदान ही सर्वोच्च सम्मान है. इस फिल्म को टैक्स फ्री करने से समाज के सभी वर्गों, विशेषकर छात्रों और युवाओं को इसे देखने का मौका मिलेगा, जिससे वे हमारे शहीदों की अमर गाथा से प्रेरणा हासिल कर सकेंगे.
पढ़ें ये खबरें
- CG Accident News : एक्टिवा और बाइक में जोरदार टक्कर, फिर ट्रेलर ने युवक को कुचला, युवती की भी मौत
- चोट ने बिगाड़ा विदेश घूमने का प्लान, अब कंपनियां 9% ब्याज के साथ लौटाएंगी पूरे पैसे, जानें मामला
- CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान: द्वारका में बनेगा मेडिकल कॉलेज, MBBS और PG की सीटों में होगा इजाफा
- धार में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर छापा; 271% अधिक अनुपातहीन संपत्ति का खुलासा
- बकरी को गोद में लेकर सीधे एसपी ऑफिस पहुंचा शख्स! रोते बिलखते हुए लगाई न्याय की गुहार, आखिर क्या है इस दर्द के पीछे का राज?

