Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा के प्रश्नकाल में शुक्रवार को नगर परिषद, भू-जल विभाग और नदियों को जोड़ने की योजनाओं पर सरकार से जवाब मांगा गया। भजनलाल सरकार को बारां नगर परिषद में फर्जी पट्टों, भू-जल विभाग के विलय और नदी जोड़ो परियोजना को लेकर जवाब देना पड़ा।

बारां नगर परिषद में फर्जी पट्टों का मामला
विधायक कंवरलाल ने बारां नगर परिषद में फर्जी पट्टे जारी करने को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि सदन में अधिकारियों ने गलत जानकारी दी और पूछा कि क्या सरकार दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी? इस पर UDH मंत्री ने बताया कि 1448 पट्टों में से 4 फर्जी पाए गए, जिन्हें रद्द कर दिया गया है, और संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई जारी है।
भू-जल विभाग का जलदाय विभाग में विलय होगा?
विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने सवाल किया कि भू-जल विभाग को जलदाय विभाग में मर्ज करने की योजना है या नहीं? इस पर जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने कहा कि विभाग की 30 साल पुरानी मशीनें काम नहीं कर रही हैं और 85% पद खाली हैं। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि सरकार विभाग को बंद नहीं करेगी, बल्कि जल्द ही खाली पदों को भरा जाएगा।
माही-लूनी नदी जोड़ो योजना पर जवाब
विधायक भैरा राम चौधरी ने माही नदी को लूनी नदी से जोड़ने की योजना पर सवाल किया। जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने बताया कि नदियों को जोड़ने की योजना केंद्र सरकार के स्तर पर चल रही है और राजस्थान सरकार इसमें पूरी तरह सहयोग कर रही है।
पढ़ें ये खबरें
- Today’s Top News: सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के लीडरशिप डिनर में शामिल हुए CM साय, कलयुगी बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, चिराग पासवान ने चुनाव आयोग पर कही बड़ी बात, 90 करोड़ की सड़क की पहली परत ही उखड़ी, ज्वेलरी शॉप में चोरी का खुलासा… पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- जयशंकर का रूस पर बड़ा बयान: ‘जब दुनिया पाकिस्तान के साथ थी, तब मॉस्को ने भारत का साथ दिया’
- नालंदा में खौफनाक हादसा: आहर में डूबे रहे पति को बचाने कूदी पत्नी, दोनों की दर्दनाक मौत
- Haryana Top News : सिंगापुर दौरे पर CM नायब सैनी, हरियाणा CMO में बड़ा बदलाव अधिकारियों के बीच बंटा काम, धान खरीद को लेकर मंडियों में किसानों का विरोध, गांवों में हर महीने होंगी ‘टिफिन बैठकें, रील बनाने नदी में उतारी THAR, बीच धार में फंसी समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
- फूड पॉइजनिंग में पेट दर्द ने कर दिया है बेहाल? इन आसान उपायों से मिल सकती है राहत
