Rajasthan News: उदयपुर. लेकसिटी से मुंबई की उड़ानें अब यात्रियों के लिए पहले से काफी ज्यादा महंगी हो गई है। आगामी 26 अक्टूबर से लागू हो रहे विंटर शेड्यूल के तहत उदयपुर से मुंबई के लिए लाइट किराए में औसतन 80 से 120 फीसदी तक की बढ़ोतरी की गई है। दिसंबर की कुछ तिथियों पर किराया 150 से 200 फीसदी तक पहुंचेगा।

समर शेड्यूल में जहां उदयपुर से मुंबई का किराया 5 से 7 हजार के बीच था, वहीं अब 10 से 20 हजार तक पहुंच गया। एयर इंडिया की बिजनेस क्लास टिकट 13 हजार से 39 हजार तक मिल रही है, जबकि इंडिगो की टिकट 10 से 23 हजार और स्पाइस जेट की 7 से 15 हजार तक में बिक रही है। वहीं, मुंबई से उदयपुर आने वाली लाइट्स के किराए में भी बढ़ोतरी हुई है।
एयरलाइन कंपनियों के अनुसार सीमित सीटें, बढ़ती ईंधन लागत और पीक डिमांड के कारण यह बढ़ोतरी स्वाभाविक है। इस साल दिसंबर में उदयपुर से दिल्ली के लिए टिकट 6 से 10 हजार, बेंगलुरु के लिए 13 से 14 हजार और हैदराबाद के लिए 5,500 से 10 हजार के बीच मिल रहे है।
पढ़ें ये खबरें
- 28 नवंबर को ‘जीवनदाता परिवार सम्मान 2026’ का आयोजन: अंगदान करने वाले परिवारों, जागरूकता फैलाने वालों और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े सेवाभावी को किया जाएगा सम्मानित
- गुरुग्राम में BSF के DIG के बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 11वीं मंजिल से गिरने के बाद मचा हड़कंप
- उत्तराखंड की सरकारी जमीनों पर उठे सवालों के बीच सरकार की सफाई, 6-7 लैंड पार्सल की होगी बिडिंग
- धर्मेंद्र सिंह लोधी का कांग्रेस पर तीखा हमला: बोले- ‘जैसे बैल लाल कपड़ा देखने पर भड़कता है, वैसे ही PM का नाम सुनकर राहुल…
- इंदौर साइबर सेल की कार्रवाई: AI जनरेटेड आपत्तिजनक वीडियो और राष्ट्रीय प्रतीकों के दुरुपयोग पर केस दर्ज
