Rajasthan News: जयपुर एयरपोर्ट पर 26 अक्टूबर से नया विंटर शेड्यूल लागू होने जा रहा है, जो देशभर के एयरपोर्ट्स पर अक्टूबर के अंतिम रविवार से शुरू होता है। इस शेड्यूल के तहत जयपुर से प्रतिदिन संचालित होने वाली उड़ानों की संख्या 65 से बढ़कर 76 हो जाएगी। इनमें 68 घरेलू और 8 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शामिल होंगी। यात्रियों को इस बार कुछ राहत के साथ-साथ कुछ झटके भी लगेंगे।

नई उड़ानों से राहत, कुछ रूट्स पर निराशा
जयपुर से मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, अहमदाबाद, गोवा, जोधपुर और जैसलमेर के लिए नई उड़ानें शुरू होने से यात्रियों को राहत मिलेगी। हालांकि, अमृतसर के लिए उड़ान का संचालन पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। इसके अलावा, चंडीगढ़ के लिए मौजूदा तीन दैनिक उड़ानों में कमी की संभावना है। कम यात्रीभार के कारण कुल्लू की उड़ान भी बंद हो सकती है। साथ ही, जयपुर से भोपाल, आगरा, वाराणसी और बीकानेर के लिए इस बार नई उड़ानें शुरू नहीं होंगी, जबकि पिछले साल सर्दियों में ये उड़ानें संचालित थीं।
नई उड़ानों का विवरण
जयपुर एयरपोर्ट से शुरू होने वाली नई उड़ानों में शामिल हैं
- मुंबई के लिए सुबह 8:15 बजे (AI-2502) और 7 नवंबर से सुबह 10:40 बजे (SG-649) व शाम 5:20 बजे (SG-651)
- दिल्ली के लिए दोपहर 1:55 बजे (AI-5096), सुबह 8:30 बजे (AI-1834), दोपहर 1:40 बजे (AI-1844), और शाम 4:55 बजे (AI-2762)
- चेन्नई के लिए सुबह 10 बजे (6E-5362)
- बेंगलुरु के लिए सुबह 11:20 बजे (IX-2921)
- हैदराबाद के लिए शाम 8:25 बजे (6E-6481)
- अहमदाबाद के लिए शाम 6:20 बजे (6E-7524)
- गोवा के लिए शाम 7:40 बजे (6E-6429)
- जोधपुर के लिए सुबह 10:30 बजे (6E-7405)
- जैसलमेर के लिए सुबह 9:20 बजे (6E-7675)
- गुवाहाटी के लिए सुबह 6:40 बजे (6E-748)
एयरपोर्ट अधिकारियों का बयान
एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की मांग और एयरलाइन कंपनियों की परिचालन प्राथमिकताओं के आधार पर यह बदलाव किए गए है। नए शेड्यूल से जयपुर से कई प्रमुख शहरों के लिए कनेक्टिविटी बढ़ेगी, लेकिन कुछ रूट्स पर उड़ानों की कमी यात्रियों के लिए असुविधा का कारण बन सकती हैं।
पढ़ें ये खबरें
- खाकी पर खादी का प्रेशर या बदले की सियासत? इंदौर में चिंटू चौकसे से 5 घंटे की पूछताछ पर गदर! कांग्रेसियों का 275 सवाल पूछने का आरोप
- Bihar Top News 30 july 2026: थाने में भिड़े PK और SHO, रामकृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन पर इनकम टैक्स का बड़ा छापा
- Today’s Top News: छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर बैन, सेक्स CD कांड मामले में भूपेश बघेल को अंतरिम राहत, 9 करोड़ का निर्माणाधीन पुल ढहा, राष्ट्रपति भवन के विशेष अतिथि बने बस्तर के मांझी-चालकी, निर्माणाधीन नाले में गिरने से एक और मासूम की मौत… पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- नेपाल हिंसा: कांवड़ यात्रा के विवाद से भड़की सांप्रदायिक हिंसा, 3 की मौत, कई शहरों में कर्फ्यू
- देवभूमि में खतरे का अलर्टः देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी समेत कई जगह होगी भारी बारिश, अचानक बाढ़ की आशंका


