Rajasthan News: जयपुर के प्रतापनगर सेक्टर-16 में विजयदशमी पर आयोजित रावण दहन कार्यक्रम के दौरान गुरुवार रात विवाद हो गया। सांस्कृतिक प्रस्तुति के बीच एक महिला ने बॉलीवुड गाना मुन्नी बदनाम हुई पर डांस किया, जिस पर स्थानीय लोगों और कुछ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई। विरोध बढ़ने पर आयोजकों को डांस कार्यक्रम बीच में ही रोकना पड़ा।

यह आयोजन प्रताप नगर विकास समिति की ओर से किया गया था। मुख्य कार्यक्रम में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेडम, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और पूर्व सांसद रामचरण बोहरा मौजूद थे।
बीजेपी कार्यकर्ता मोहित गौतम ने आरोप लगाया कि धार्मिक माहौल में अश्लील डांस दिखाया गया और जब उन्होंने विरोध किया तो उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट हुई। उन्होंने कहा कि इससे जनता की भावनाएं आहत हुई हैं और पार्टी की छवि को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस मामले में स्थानीय प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री तक शिकायत करेंगे।
दूसरी ओर, कार्यक्रम के मुख्य संयोजक चेतन जैन ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह आयोजन पिछले 23 साल से हो रहा है और मनोरंजन के लिए फिल्मी गानों पर डांस कराए जाते हैं। उनके अनुसार, कुछ लोग मंच पर बार-बार चढ़ने की कोशिश कर रहे थे और विवाद सिर्फ उसी से पैदा हुआ। उन्होंने कहा कि इतने बड़े नेता कार्यक्रम में मौजूद थे, अगर कुछ गलत होता तो वे कभी शामिल नहीं होते।
पढ़ें ये खबरें
- इंदौर एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतारी गई युवती और दो युवक! लापता होने की शिकायत के बाद CISF की कार्रवाई, परिजनों ने जताई ‘लव जिहाद’ की आशंका , मुंबई जाने की तैयारी में थे तीनों
- नीला ड्रम हत्याकांड: DNA टेस्ट तक कराने को तैयार नहीं सौरभ का परिवार, जानिए जेल में जन्मी बच्ची का अब क्या होगा?
- IND vs WI 4th T20I: वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, संजू की फिफ्टी बेकार, कीमो पॉल ने झटके 5 विकेट, सीरीज 2-2 से बराबर
- पटना के बोरिंग रोड में Shriram Finance के नए BU ऑफिस का उद्घाटन, मंत्री लेशी सिंह और डॉ. सत्यजीत सिंह रहे मौजूद
- नवरात्रि पर गरबा पंडाल में एंट्री को लेकर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, भोपाल में बवाल
