Rajasthan News: कोटा में दीपावली के मौके पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब मंदिर से घर लौट रही एक बुजुर्ग महिला को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी. घटना के अनुसार, गोवर्धनपुरा कोटड़ी रोड की रहने वाली 66 वर्षीय पार्वती पांडेय रोज शाम मंदिर जाती थीं. दीपावली की शाम भी वे मंदिर में दीया जलाने गई थीं.
शाम लगभग 6:15 बजे जब वे सड़क पार कर रही थीं, उसी समय एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला जमीन पर गिर पड़ीं और बाइक सवार युवक भी करीब 10 फीट दूर जाकर गिर गया.

आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल महिला को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना घरवालों को काफी देर बाद मिली, जब मां के घर न लौटने पर बेटे राकेश पांडेय ने उनकी तलाश शुरू की. वे मंदिर, आस-पास के स्थानों, थाने और अस्पताल में जाकर खोजबीन करते रहे. अंततः उन्हें एमबीएस हॉस्पिटल से पता चला कि उनकी मां का निधन हो चुका है, जिससे दीपावली का त्योहार मना रहे परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा.
पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने इस मामले में बाइक सवार के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. बाइक सवार युवक को भी चोटें आई हैं, और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है. इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें टक्कर का पूरा घटनाक्रम देखा जा सकता है.
पढ़ें ये खबरें भी
- बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए वोटिंग जारी, दोपहर 12 बजे तक 42.55% वोटिंग, जानें कहां कितने पड़े वोट
- ‘भगवान के लुटेरे’ नहीं बचेंगे! राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में होगी निर्णायक सुनवाई, चंपत राय समेत तीन लोगों की होगी पेशी
- गुरुपर्व पर पाकिस्तान जाने को बेताब संगत! ननकाना साहिब के लिए 2,803 श्रद्धालुओं ने जमा करवाए पासपोर्ट, पंजाब सबसे आगे
- ‘राहुल गांधी ने कांग्रेस का बेड़ा गर्क कर दिया’, MLC चुनाव के बीच जदयू नेता का बड़ा बयान
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने की मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना: देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की, CM साय ने बताया गौरव का क्षण
