Rajasthan News: राजस्थान के ब्यावर जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। डीजल और सीमेंट चोरी के शक में एक युवक को न सिर्फ बेरहमी से पीटा गया, बल्कि उसे JCB मशीन से उल्टा लटकाकर क्रूरता की सारी हदें पार की गईं। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

डंपर चालक को लोहे की रॉड और बेल्ट से पीटा गया
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवक आरोपी तेजपाल की फैक्ट्री में डंपर चालक था। तेजपाल को शक था कि युवक ने सीमेंट और डीजल की चोरी की है। इसी शक में उसने गुड़िया गांव के एक सुनसान इलाके में युवक को उल्टा लटकाकर लोहे की रॉड और बेल्ट से बेहरमी से पीटा। वायरल वीडियो में एक अन्य व्यक्ति उसे पानी डालते हुए दिखाई देता है।
आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई आपराधिक मामले
रायपुर थाना पुलिस के उपनिरीक्षक नवल किशोर ने बताया कि आरोपी तेजपाल सिंह के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वायरल वीडियो की जांच के बाद उसे हिरासत में लिया गया है। हालांकि, पीड़ित चालक ने अब तक कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं करवाई है, लेकिन पुलिस उससे संपर्क करने की कोशिश कर रही है।
कांग्रेस का सरकार पर हमला
घटना को लेकर कांग्रेस ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ‘एक्स’ पर लिखा, “जनता पूछ रही है कि पुलिस-प्रशासन की मिलीभगत से चल रहा ये डरावना खेल कब रुकेगा?”
वहीं, राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, “राज्य में माफिया की गुंडागर्दी अपने चरम पर है। यह अमानवीय कृत्य पूरी व्यवस्था पर कलंक है।” उन्होंने मांग की कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, यदि उसे कोई राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है तो उसकी भी परतें खोली जाएं और पुलिस निष्पक्ष जांच करे।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कहा है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, घटना ने राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर बहस छेड़ दी है।
पढ़ें ये खबरें
- Rajasthan Drought: पश्चिमी राजस्थान में अकाल की आहट! गहलोत ने भजनलाल सरकार को चेताया
- Bihar Top News 20 oct 2026: जेडीयू MLC नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, अवैध संबंध में चाचा ने भतीजे की हत्या
- बैसाखी बनी पंख, जापान में लहराया तिरंगा: प्राची पांडे ने एशियाई पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास
- Today’s Top News: CM साय ने 101 फीट के रावण का किया दहन, दो नई ट्रेनों को दिखाई गई हरी झंडी, जादू-टोने के शक में पड़ोसी की हत्या, अपनी ही सरकार की पुलिस पर भड़कीं मंत्री राजवाड़े, दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत… पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें
- शेफाली वर्मा ने T20I क्रिकेट में रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाली बनीं दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर
