Rajasthan News: राजस्थान के झालावाड़ जिले में एक्सपायरी ब्रेड खाने से एक व्यक्ति की तबीयत बिगड़ गई। जब उसने स्टोर पर शिकायत की, तो मैनेजर ने दुर्व्यवहार किया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक्सपायरी ब्रेड जब्त कर ली और स्टोर को सील कर दिया।

ऑफर में खरीदी ब्रेड, खाने के बाद हुई तबीयत खराब
घटना भवानीमंडी के नेहरू पार्क इलाके की है। स्थानीय निवासी गोवर्धन गुप्ता ने बुधवार रात करीब 8 बजे एक स्टोर से 10 रुपए में ऑफर पर ब्रेड खरीदी थी। घर जाकर जब उन्होंने चाय के साथ ब्रेड खाई, तो कुछ ही देर में उनके पेट में दर्द शुरू हो गया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने दवा देकर घर भेज दिया।
जब गोवर्धन ने ब्रेड का पैकेट ध्यान से देखा, तो पाया कि उसकी एक्सपायरी डेट पहले ही निकल चुकी थी। उन्हें अंदाजा हुआ कि खराब ब्रेड खाने से ही उनकी तबीयत बिगड़ी।
स्टोर पर शिकायत की तो मैनेजर ने किया दुर्व्यवहार
इसके बाद गोवर्धन गुप्ता स्टोर पर शिकायत करने पहुंचे, लेकिन मैनेजर ने बदतमीजी से बात की और उन्हें वहां से भगा दिया। इस व्यवहार से आक्रोशित होकर उन्होंने अपने परिचितों के साथ थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस की कार्रवाई: स्टोर सील, खाद्य सामग्री की होगी जांच
शिकायत मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्टोर की जांच की। पुलिस ने एक्सपायरी ब्रेड के दो पैकेट जब्त कर लिए। जब स्थानीय लोगों को इस घटना की जानकारी मिली, तो वे भी विरोध करने लगे और स्टोर के बाहर हंगामा कर दिया।
स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने पूरा स्टोर सील कर दिया। अब रसद विभाग की टीम स्टोर का निरीक्षण करेगी और वहां रखी अन्य खाद्य सामग्री की जांच करेगी।
पढ़ें ये खबरें
- गुजरात में थर-थर कांपे शराब माफिया: 260 ठिकाने ध्वस्त, लग्जरी बस में बने गुप्त केबिन!
- अब मुर्दे भरेंगे बिल? डायलिसिस यूनिट में बिलिंग का खेल! मृत मरीजों के नाम पर पैसे चढ़ाने का आरोप
- ‘फाड़ देंगे, बर्बाद कर देंगे’, भागलपुर में SI पर महिला से दुर्व्यवहार का गंभीर आरोप, VIDEO वायरल
- विधायक आरिफ मसूद का विवादित बयान: मंच से टीआई को दी चुनौती, बोले- ‘कोर्ट में देना पड़ेगा जवाब’
- ACP विवेक भगत यौन उत्पीड़न मामला, पत्रकारों की याचिका पर दिल्ली HC ने राहत देने से किया इनकार
