Rajasthan News: झुंझुनूं जिले के मंड्रेला निवासी साहिल गौड़ को दिल्ली वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (WCCB) और झुंझुनूं वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया है। साहिल पर आरोप है कि वह रेलवे स्टेशन पर उल्लू के नाखून और जंगली सुअर के दांत जैसे प्रतिबंधित वन्यजीव उत्पाद बेच रहा था। अधिकारियों ने उसके पास से करीब 20 लाख रुपये मूल्य की अवैध सामग्री बरामद की है।

जांच में सामने आया कि साहिल ‘तंत्र पैकेज’ के नाम पर गारंटीशुदा नतीजों का दावा करता था। इन पैकेजों की कीमत 50 हजार से तीन लाख रुपये तक रखी गई थी। उसके ग्राहक राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश जैसे कई राज्यों में फैले हुए थे।
सहायक वन संरक्षक हरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी पर पिछले छह महीने से नजर रखी जा रही थी। वह सोशल मीडिया पर ‘वास्तु और एनर्जी प्यूरीफिकेशन गुरु’ के नाम से अकाउंट चलाकर इन उत्पादों को समृद्धि और व्यावसायिक सफलता दिलाने वाले उपाय के रूप में प्रचारित करता था।
अधिकारियों को शक है कि साहिल महाराष्ट्र के वन्यजीव तस्करों के साथ मिलकर काम कर रहा था। जब्त किए गए सभी उत्पादों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कहीं इसके पीछे कोई बड़ा तस्करी नेटवर्क तो नहीं है।
पढ़ें ये खबरें
- परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड पर CM भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे, पीड़ित परिवार को मिलेगा न्याय
- कलम छोड़ अनशन की राह पर IVRI के शोधार्थी, स्टाइपेंड को लेकर प्रशासन के खिलाफ खोला सीधा मोर्चा
- बंगाल STF ने अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत जांच शुरू की, मालिक फरार
- कार्यालय में ही भिड़े मनरेगा कर्मी और कार्यक्रम पदाधिकारी, पीओ पर मारपीट का आरोप
- ड्यूटी पोस्ट तक पहुंचा, मोबाइल छीना और फरार हुआ; अब पुलिस ने पकड़ा
