Rajasthan News: राजस्थान के टोंक जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को हिला दिया है। खेड़ली गांव के पास शुक्रवार शाम रामकेश मीणा नामक युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। युवक दूध सप्लाई करने निकला था और उसकी लाश बोसरिया गांव के चरागाह में खून से लथपथ हालत में मिली। शरीर के कई अंग कटे हुए थे, जबकि पास में दूध की केन, मोबाइल कवर और नमकीन का खाली पैकेट पड़ा था। रामकेश की बाइक कुछ दूरी पर पड़ी मिली।

10 घंटे तक चला धरना
शनिवार सुबह शव मिलने के बाद गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने मौके पर ही धरना शुरू कर दिया। करीब 10 घंटे तक शव उठाने नहीं दिया गया, जब तक पुलिस ने हत्यारों की गिरफ्तारी की गारंटी नहीं दी। इस दौरान माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। मृतक के पिता ने न्याय की गुहार लगाते हुए एएसपी बृजेंद्र सिंह भाटी के पैर तक पकड़ लिए, जिससे वहां मौजूद लोग भावुक हो उठे।
मौके पर पहुंचे अधिकारी
घटना की जानकारी मिलते ही नगरफोर्ट थाना पुलिस और उनियारा के कार्यवाहक सीओ देवेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। जिला मुख्यालय से एएसपी बृजेंद्र सिंह भाटी ने भी स्थिति संभाली। सुरक्षा के लिए छह थानों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया और मोबाइल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (MIU) ने तकनीकी साक्ष्य जुटाने का काम शुरू किया। पुलिस ने बताया कि कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है और हत्या के पीछे की वजह जल्द साफ हो जाएगी।
नरेश मीणा बोले पुलिस को समय दें
मामले की गंभीरता देखते हुए युवा नेता नरेश मीणा भी दोपहर बाद घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों और ग्रामीणों को समझाया कि पुलिस जांच कर रही है, इसलिए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने दें। नरेश मीणा ने स्पष्ट कहा कि अगर सात दिन में हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उनके हस्तक्षेप के बाद ग्रामीण शव उठाने को तैयार हुए और पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
पढ़ें ये खबरें
- पुणे के अस्पताल से छुट्टी मिलते ही फिर बिगड़ी शरद पवार की तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती
- Today’s Top News: सौरभ चंद्राकर को 8 दिन की CBI रिमांड, 5 पटवारी निलंबित, पोते ने की दादी की बेहरमी से हत्या, रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार, वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो घबराएं नहीं… पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें
- मौत की पुलियाः बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलटी क्रेन, दबकर चालक और खलासी की थमी सांसें
- सिर्फ 2 दिन जला सकेंगे ग्रीन पटाखे, 9 नवंबर से फिर लगेगा पूरी तरह प्रतिबंध; जानें टाइमिंग और नियम
- Bihar Top News Today: बिहार में आज 4 नवंबर को क्या कुछ रहा खास? एक क्लिक में पढ़ें आज की बड़ी खबरें
