Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को जयपुर के बस्सी तहसील स्थित बेनाड़ा धाम में आयोजित अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा, जयपुर की ओर से आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में शिरकत की। उन्होंने कहा कि मेहनत और लगन से देश और समाज का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान करना उन्हें प्रोत्साहित करता है और अन्य लोगों को भी उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा देता है।

जातिगत भेदभाव से ऊपर उठने का आह्वान
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि समाज की प्रगति के लिए जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर जरूरतमंदों की मदद करना आवश्यक है। आपसी भाईचारे और सर्व समाज को साथ लेकर चलने से ही “विकसित राजस्थान” के संकल्प को साकार किया जा सकता है।
शिक्षा से टिकी है समृद्ध समाज की नींव
मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि मजबूत और समृद्ध समाज की नींव शिक्षा पर आधारित होती है। राज्य सरकार युवाओं को आगे बढ़ने के भरपूर अवसर प्रदान कर रही है। आठवीं, दसवीं, और बारहवीं में मेरिट में आने वाले छात्रों को निःशुल्क टैबलेट और 3 साल तक इंटरनेट कनेक्टिविटी दी जा रही है। साथ ही प्रदेश में राजस्थान फिनिशिंग स्कूल्स स्थापित किए जा रहे हैं, जो विद्यार्थियों को कॉर्पोरेट सर्टिफिकेशन प्रदान करेंगे।
युवाओं के लिए रोजगार और उद्यमशीलता को बढ़ावा
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य में बिजनेस इनोवेशन प्रोग्राम स्कूल और कॉलेजों में लागू किया जाएगा। इसके अलावा 20 नए आईटीआई और 10 पॉलिटेक्निक कॉलेज खोले जाएंगे। स्वामी विवेकानंद स्कॉलरशिप योजना के तहत मेधावी विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा का खर्च राज्य सरकार वहन करेगी।
1.5 लाख युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण
मुख्यमंत्री शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार की स्टेट स्किल पॉलिसी के तहत अगले 2 सालों में 1.5 लाख युवाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जाएगा। रोजगार सृजन के लिए अटल इनोवेशन स्टूडियो की स्थापना भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार 5 साल में 10 लाख रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
खेती को बताया पुनीत कार्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि खेती केवल रोजी-रोटी कमाने का साधन नहीं है, बल्कि यह एक पुनीत कार्य है। उन्होंने ऋषि हारित का उदाहरण देते हुए कहा कि खेती जीवन में चुनौतियों से संघर्ष करने की प्रेरणा देती है।
इस अवसर पर अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष बिरधीचंद शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष रामनारायण कांजला सहित अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
पढ़ें ये खबरें भी
- चंडीगढ़ में खूनी बदला: पिटाई का वीडियो वायरल करने पर 17 वर्षीय छात्र की सीने में गोली मारकर हत्या, इकलौता बेटा था ‘नैतिक’
- दिल्ली में जनगणना के दूसरे चरण का संभावित शेड्यूल जारी, 25 जनवरी से घर-घर सर्वे
- Bihar MLC Elections: मोकामा में जदयू और जनसुराज के कार्यकर्ता आपस में भिड़े, 8 सीटों पर मतदान जारी
- जयपुर के रायसर में कार खाई में गिरी, आगरा के 4 दोस्तों की मौत, 2 घायल
- झांकी दिखाने के बहाने किशोर को जंगल ले जाकर जानलेवा हमलाः गला और माथे पर 9 बार चाकू से वार, बलि देने का आरोप

