Rajasthan Nikay Chunav 2026: राजस्थान के नगरीय निकाय चुनाव के नतीजों के बाद मेयर बनाने को लेकर सियासत तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गहलोत ने दावा किया कि चुनाव में हार के बाद भाजपा अब मेयर बनाने के लिए पुलिस का इस्तेमाल कर रही है।

उन्होंने पुलिस और जिला प्रशासन से निष्पक्ष भूमिका निभाने की अपील की है। गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि मनमाने तरीके से परिसीमन, पूरी सरकारी मशीनरी के इस्तेमाल और मुख्यमंत्री के रोड शो समेत कई प्रयासों के बावजूद भाजपा को नगरीय निकाय चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। उनका आरोप है कि हार के बाद भाजपा मेयर बनाने के लिए पुलिस के जरिए पार्षदों पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है।
जोधपुर और अलवर में दबाव का आरोप
गहलोत ने दावा किया कि 10 नगर निगमों में से पाली, बीकानेर, अजमेर और भरतपुर में भाजपा हार चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि अब जोधपुर और अलवर में निर्दलीय और कांग्रेस पार्षदों को पुलिस के जरिए डराने-धमकाने और अपने पक्ष में करने का प्रयास किया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने पुलिस और जिला प्रशासन से ऐसे किसी भी पक्षपातपूर्ण कदम को रोकने की मांग की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस पूरे मामले को गंभीरता से ले रही है।
अधिकारियों को दी जवाबदेही की चेतावनी
गहलोत ने अपने पोस्ट में कहा कि अगर कोई अधिकारी ऐसे अनुचित कृत्यों में शामिल पाया जाता है तो उसकी जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में निष्पक्ष तरीके से काम करने की अपील की।
पढ़ें ये खबरें
- कैट की स्थायी बेंच नहीं होने पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को तीन सप्ताह में शपथपत्र पेश करने का निर्देश
- मुआवजे के खिलाफ अपील में 389 दिन की देरी, हाईकोर्ट ने पंजाब रोडवेज पर लगाया 38 हजार रुपये का जुर्माना
- 51,100 वेतन मांगने पर फुटबॉल कोच की स्कूल में एंट्री बंद! भवंस प्रॉमिनेंट स्कूल पर आरोप, कई जगह शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतजार
- DEO के खिलाफ लामबंद कर्मचारी संघ, दुर्व्यवहार और मनमानी के आरोपों पर आंदोलन की चेतावनी
- इंदौर में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार: करोड़ों के फ्रॉड की आशंका, गुजरात से महाराष्ट्र और तेलंगाना तक जुड़े तार
