Rajasthan Nikay Chunav 2026 के बीच प्रागपुरा नगरपालिका के वार्ड नंबर 32 से भाजपा प्रत्याशी बुधराम गढ़वाल के लापता होने का मामला सामने आया है। वे 1 अगस्त की दोपहर करीब 3.45 बजे घर से निकले थे, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटे। परिजनों की तलाश के बाद उनके पुत्र राहुल चौधरी ने प्रागपुरा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने टीम गठित कर तलाश शुरू कर दी है, लेकिन 24 घंटे से ज्यादा समय बीतने के बाद भी बुधराम गढ़वाल का कोई सुराग नहीं मिला है।

घर से निकले, मोबाइल भी मिला बंद
पुलिस को दी रिपोर्ट में राहुल चौधरी ने बताया कि उनके पिता 1 अगस्त को दोपहर करीब 3.45 बजे घर से निकले थे। इसके बाद वह वापस नहीं आए। परिजनों ने आसपास के इलाकों में तलाश की। रिश्तेदारों और परिचितों से भी संपर्क किया गया, लेकिन उनकी कोई जानकारी नहीं मिली। परिजनों ने बुधराम गढ़वाल के मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन बंद मिला। काफी तलाश के बाद भी जब उनका पता नहीं चला तो राहुल चौधरी ने प्रागपुरा थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से तलाश
डीएसपी उमेश निठारवाल ने बताया कि भांकरी निवासी राहुल चौधरी की ओर से बुधराम गढ़वाल के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने उनकी तलाश के लिए टीम गठित की है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान चला रही है। साथ ही CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। मोबाइल फोन समेत अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर भी बुधराम गढ़वाल की तलाश की जा रही है।
दूसरे दिन भी नहीं मिला सुराग
लापता हुए 24 घंटे से अधिक समय बीतने के बावजूद बुधराम गढ़वाल का पता नहीं चलने से परिजनों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीण भी उनकी सकुशल बरामदगी की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों में पुलिस कार्रवाई को लेकर नाराजगी भी सामने आई है। उनका कहना है कि पुलिस जल्द से जल्द बुधराम गढ़वाल को तलाशे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शाम तक उनकी बरामदगी नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन किया जा सकता है।
चुनावी माहौल में प्रत्याशी के गायब होने से चर्चा
प्रागपुरा नगरपालिका के वार्ड नंबर 32 से भाजपा प्रत्याशी के चुनावी माहौल के बीच लापता होने से राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, बुधराम गढ़वाल के लापता होने के पीछे क्या कारण है, इसकी अभी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच और उनकी तलाश में जुटी है। उनकी बरामदगी के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
पढ़ें ये खबरें
- अरपा नदी प्रदूषण मामले में हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम से मांगी विस्तृत कार्ययोजना, पूछा- क्या 4 STP से 70 नालों का पानी होगा साफ?
- मां की हत्या के इरादे से कट्टा लेकर घूम रहा था युवक, CIA ने वारदात से पहले दबोचा
- मामूली बात पर पानीपत में खूनी खेल, चौराहे पर चलीं गोलियां और तलवारें
- Raipur Breaking: तेज रफ्तार कार ने दो महिलाओं को रौंदा, दोनों गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार
- कहीं भालू के हमले से किसान की मौत तो कहीं हाथी का मूवमेंट: शहडोल के जंगलों में 100 से ज्यादा भालू, क्यों बढ़ रहा वन्यजीवों का मूवमेंट
