Rajasthan Nikay Chunav 2026 को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ सोमवार को जोधपुर पहुंचे, जहां उन्होंने लघु उद्योग भारती सभागार में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि जोधपुर नगर निगम में दोबारा भाजपा का बोर्ड बनाने के लिए जमीनी स्तर पर सक्रिय और जीतने की क्षमता रखने वाले उम्मीदवारों को टिकट दिया जाएगा। प्रत्याशियों के चयन के लिए कई स्तरों पर सर्वे कराए जा रहे हैं।

कई स्तर पर हो रहा प्रत्याशियों का सर्वे
मदन राठौड़ ने कहा कि टिकट वितरण से पहले संगठन, स्थानीय कार्यकर्ताओं और अन्य माध्यमों से फीडबैक लिया जा रहा है। इसी आधार पर जनता की पसंद और मजबूत जनाधार वाले उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टिकट के लिए आवेदन करने वाला हर कार्यकर्ता पार्टी की पूंजी है। टिकट नहीं मिलने के बाद भी कार्यकर्ताओं से संगठन के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम करने की उम्मीद है।
स्थानीय कार्यकर्ताओं को मिलेगी प्राथमिकता
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की कोशिश रहेगी कि संबंधित वार्ड के योग्य और स्थानीय कार्यकर्ता को ही चुनाव मैदान में उतारा जाए। जरूरत पड़ने पर वार्ड की कोर कमेटी की राय लेकर फैसला किया जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि भाजपा पैराशूट उम्मीदवार नहीं उतारेगी। स्थानीय कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
महिला आरक्षण के सवाल पर राठौड़ ने कहा कि आरक्षित सीटों पर संबंधित वर्ग के उम्मीदवारों को टिकट देने का प्रयास किया जाएगा। वहीं सामान्य वार्ड में भी यदि कोई प्रतिभाशाली महिला जनअपेक्षाओं के अनुरूप मजबूत दावेदार के रूप में सामने आती है तो पार्टी उसके नाम पर विचार करेगी।
309 नगर निकायों में जीत का दावा
मदन राठौड़ ने कहा कि भाजपा प्रदेश की सभी 309 नगर निकायों में चुनाव की तैयारी कर रही है। संगठन बूथ से लेकर शक्ति केंद्र, मंडल और जिला स्तर तक तैयार है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के सामने एंटी इनकंबेंसी की स्थिति नहीं है। पार्टी इस बार नगर निकाय चुनाव में पिछले चुनाव से बेहतर परिणाम हासिल करेगी।
कांग्रेस पर भी साधा निशाना
बैठक के दौरान मदन राठौड़ ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरक्षण के मुद्दे पर कहा कि विधायक और मंत्री बनने के बाद व्यक्ति क्रीमीलेयर के दायरे में आता है और उसे आरक्षण का लाभ नहीं लेना चाहिए। राठौड़ ने डोटासरा के बेटों को लेकर भी आरक्षण का लाभ लेने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनके बेटों ने सामान्य श्रेणी से परीक्षाएं दी थीं।
पढ़ें ये खबरें
- खाकी से खेल नहीं! गोकशी के आरोपी पिता-पुत्र ने पुलिस पर की फायरिंग, फिर दोनों का जो हश्र हुआ…
- J&K के शोपियां जिले में हिजबुल के पोस्टर और ग्रेनेड सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलवामा में भी 2 सहयोगी पकड़ाए
- ऐतिहासिक भोजशाला मामलाः धार बंद, हिंदू और मुस्लिम पक्षों के बीच तीखी बयानबाजी, सुरक्षा व्यवस्था सख्त
- CG News : ऑडिट टीम के लिए पंचायतों से भोजन-चाय की व्यवस्था, आदेश पर उठे सवाल
- PDEU में बना क्वांटम कंप्यूटिंग सेंटर, हरित ऊर्जा शोध को मिलेगी नई उड़ान

