Rajasthan Nikay Chunav 2026: नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है। पार्टी ने साफ कर दिया है कि मौजूदा पार्षदों समेत किसी भी दावेदार को वार्ड बदलकर चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि जिस वार्ड में कार्यकर्ता का घर है, टिकट के लिए उसकी दावेदारी भी उसी वार्ड से होगी।

पूर्व मंत्री और लोकसभा प्रत्याशी रहे प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि अगर किसी मौजूदा पार्षद का वार्ड आरक्षण में बदलाव के कारण चुनाव लड़ने के लिए उपयुक्त नहीं रह गया है और वह दूसरे वार्ड से टिकट मांगता है, तो यह उचित नहीं है।
Gen Z, महिलाओं और OBC को मिलेगा प्रतिनिधित्व
खाचरियावास ने कहा कि कांग्रेस Gen Z, महिलाओं और OBC वर्ग को भी प्रतिनिधित्व का मौका देगी। हालांकि, किसी वार्ड में कई कार्यकर्ताओं की दावेदारी होने पर मजबूत कार्यकर्ता को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हर वार्ड में कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद हैं। ऐसे में कार्यकर्ताओं को अपने ही वार्ड से चुनाव लड़ने के लिए टिकट मांगना चाहिए।
लोकसभा चुनाव में बगावत करने वालों पर नजर
खाचरियावास ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी के साथ गद्दारी करने वाले कार्यकर्ताओं को टिकट वितरण में जगह नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रति वफादार रहने वाले कार्यकर्ताओं को टिकट देते समय प्राथमिकता दी जाएगी। न्होंने कहा कि जिसने लोकसभा चुनाव में बगावत की है, उसे पहले पार्टी के लिए काम करना चाहिए और उसके बाद टिकट की उम्मीद करनी चाहिए।
जल्द फाइनल होंगे प्रत्याशी
प्रत्याशियों के चयन को लेकर खाचरियावास ने कहा कि पार्टी के भीतर बातचीत चल रही है और प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस के पक्ष में माहौल मजबूत है और पार्टी की स्थिति बेहतर है। खाचरियावास ने जयपुर की जनता से भी कांग्रेस को समर्थन मिलने का भरोसा जताया।
पढ़ें ये खबरें
- शौच करने निकले बुजुर्ग की नहर में मिली लाश, जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस
- युवाओं में बढ़ती गाली-गलौज पर बजरंग दल का नया अभियान: संघ का अनुषंगिक संगठन संस्कार-सभ्यता का पढ़ाएगा पाठ, बीजेपी-कांग्रेस में वार पलटवार
- भारत में लॉन्च हुआ Sony IER-M500, नॉइज आइसोलेशन समेत मिलेंगे ये फीचर्स
- दिल्ली में कचरे से बनेगी 100 MW बिजली, MCD ने ऊर्जा प्लांटों के विस्तार को दी मंजूरी
- बड़ी खबरः अवमानना मामले में हाईकोर्ट ने DIG और SP के खिलाफ जारी किया जमानती वारंट

