Rajasthan Nikay Chunav 2026: राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के बीच चौमूं से भाजपा के पूर्व विधायक रामलाल शर्मा का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वार्ड नंबर 20 से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार बराला के चुनावी कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में शर्मा ने प्रत्याशी को जिताने की अपील करते हुए कहा कि एक बार राजकुमार बराला को जिता दो, आपके किसी भी काम में कोई कमी नहीं आएगी। इसी दौरान उन्होंने शादी को लेकर कहा, ‘आपका एक भी लड़का कुंवारा नहीं रहेगा।’ उनका यह बयान अब चुनावी माहौल में चर्चा का विषय बना हुआ है।

शादी को लेकर बयान क्यों चर्चा में आया?
रामलाल शर्मा का यह बयान इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि पिछले साल चौमूं क्षेत्र के एक 43 वर्षीय अविवाहित युवक ने उनसे शादी करवाने में मदद की गुहार लगाई थी। चौमूं के चितवाड़ी निवासी कैलाश शर्मा ने पूर्व विधायक को पत्र लिखकर अपनी शादी नहीं होने की समस्या बताई थी। कैलाश शर्मा ने अपने पत्र में कहा था कि उन्होंने सोशल मीडिया पर रामलाल शर्मा का एक बयान देखा था। इसमें 40 वर्ष की उम्र वाले अविवाहित युवाओं की शादी करवाने की बात कही गई थी। इसके बाद उन्होंने अपनी शादी के लिए पूर्व विधायक से मदद मांगी थी।
43 साल की उम्र में मांगी थी मदद
कैलाश शर्मा ने बताया था कि उनकी उम्र 43 वर्ष हो चुकी है, लेकिन अभी तक उनकी शादी नहीं हुई है। उन्होंने पूर्व विधायक से शादी करवाने में सहयोग की अपील की थी। अब नगर निकाय चुनाव के दौरान रामलाल शर्मा के ‘एक भी लड़का कुंवारा नहीं रहेगा’ वाले बयान के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इसे पिछले साल सामने आए इसी मामले से जोड़कर देख रहे हैं।
निकाय चुनाव में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी
राजस्थान में नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस समेत दूसरे दलों के प्रत्याशी लगातार जनसंपर्क और चुनावी सभाएं कर रहे हैं। इसी बीच चौमूं में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में दिए गए रामलाल शर्मा के बयान ने चुनावी चर्चा को एक अलग मुद्दा दे दिया है। एक ओर यह बयान कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच चर्चा में है, वहीं सोशल मीडिया पर इसे उनके पुराने बयान और 43 वर्षीय युवक की शादी की गुहार से जोड़कर देखा जा रहा है।
पढ़ें ये खबरें
- लखनऊ में फॉर्मेलिन टैंकर हादसा: 36 घंटे बाद भी किसान पथ बंद, आपदा प्रबंधन पर उठे सवाल
- फर्जी जाति प्रमाण पत्र का बड़ा खेल, मुखिया की कुर्सी जाने के बाद अब तत्कालीन सीओ पर गिरी गाज, FIR के आदेश!
- गुजरात में CM सैनी का बड़ा दांव! पहले ही दिन ₹12,000 करोड़ के MoU, हरियाणा में खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते
- दो पिस्टल, दो साल की पहचान और फिर कहासुनी… जयपुर में CST हेड कांस्टेबल गिरफ्तार
- MP Morning News: इंदौर और शाजापुर दौरे पर रहेंगे CM डॉ मोहन यादव, अर्बन ग्रोथ कांक्लेव 2026 का आयोजन, मुख्यमंत्री करेंगे संवाद, ई-विधानसभा पर ट्रेनिंग प्रोग्राम, विधायकों का प्रशिक्षण सत्र आज से होगा शुरू
