Rajasthan Nikay Chunav 2026: राजस्थान में 309 नगरीय निकायों के प्रमुख पदों के आरक्षण की तस्वीर साफ हो गई है। गुरुवार को जयपुर स्थित स्वायत्त शासन निदेशालय के सभागार में लॉटरी के जरिए आरक्षण तय किया गया। शासन सचिव रवि जैन की अध्यक्षता में हुई प्रक्रिया में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। 309 निकायों में 10 नगर निगम, 51 नगर परिषद और 248 नगरपालिकाएं शामिल हैं।

309 निकायों में 121 पद आरक्षित
लॉटरी के बाद 309 निकाय प्रमुखों में से 121 पद विभिन्न आरक्षित वर्गों के लिए तय किए गए हैं, जबकि 188 पद अनारक्षित रहेंगे। आरक्षित 121 पदों में सबसे ज्यादा 60 पद ओबीसी वर्ग के लिए हैं। इसके बाद 50 पद अनुसूचित जाति (SC) और 11 पद अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित किए गए हैं।
SC के लिए 50 पद आरक्षित
अनुसूचित जाति वर्ग के लिए कुल 50 निकाय प्रमुख पद आरक्षित किए गए हैं। इनमें 16 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
ST वर्ग को मिले 11 पद
अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 11 पद आरक्षित रखे गए हैं। इनमें से 3 पद महिलाओं के लिए होंगे।
OBC के लिए सबसे ज्यादा 60 पद
अन्य पिछड़ा वर्ग यानी OBC के लिए 60 पद आरक्षित किए गए हैं। इनमें 21 पद महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे।
10 नगर निगमों में चुने जाएंगे महापौर
राजस्थान के 309 नगरीय निकायों में 10 नगर निगम शामिल हैं। इन निकायों में महापौर चुने जाएंगे। इसके अलावा 51 निकाय मध्यम श्रेणी के हैं, जहां सभापति का चुनाव होगा। वहीं 248 नगरपालिकाओं में चेयरमैन चुने जाएंगे। आरक्षण की लॉटरी सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में निकाली गई। अब निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर तस्वीर और स्पष्ट हो गई है।
राजस्थान निकाय चुनाव: आरक्षण का पूरा आंकड़ा
| वर्ग | आरक्षित पद | महिलाओं के लिए |
|---|---|---|
| अनुसूचित जाति (SC) | 50 | 16 |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 11 | 3 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 60 | 21 |
| कुल आरक्षित | 121 | 40 |
| अनारक्षित | 188 | — |
| कुल निकाय | 309 | — |
पढ़ें ये खबरें
- Jharkhand Train News: 22 से 25 अक्टूबर तक 8 ट्रेनें रद्द, 6 का रूट छोटा, टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस का मार्ग बदला
- Hero Xtreme 160R 4V Launch: दिवाली से पहले हीरो का भारतीयों को तोहफा! एडवांस फीचर्स वाली धांसू बाइक की लॉन्च
- धान खरीदी में 17.63 करोड़ की गड़बड़: उपार्जन केंद्रों से संग्रहण केंद्रों तक धान की कमी, अब सूखत बताकर भरपाई की तैयारी
- सिर्फ इंसान नहीं, हाथी भी मनाते हैं मातम! शहडोल की घटना ने खोली वन्यजीवों की संवेदनाओं की परत, DFO ने कही ये बात
- Hemant Soren News: मां के दश कर्म पर भावुक हुए हेमंत सोरेन, बोले- सुख के दिन आए तो मां-बाबा चले गए

