Rajasthan Nikay Chunav: राजस्थान में निकाय चुनाव को लेकर अगले सप्ताह तस्वीर साफ हो जाएगी। राज्य सरकार की ओर से हाईकोर्ट में पेश किए गए चुनावी कार्यक्रम के मुताबिक 17 अगस्त को निकाय चुनाव का नोटिफिकेशन जारी होगा। चुनाव की तैयारियों के बीच सरकार ने नगर निगमों और स्थानीय निकायों के लिए अलग-अलग बजट भी जारी कर दिया है। चुनावी खर्च में यात्रा भत्ता, पीओएल, वाहन किराया, अल्पाहार और मतदान दलों के भुगतान जैसी मदें शामिल हैं।

निगम और स्थानीय निकाय चुनाव के लिए अलग-अलग बजट
सरकार पहले ही निकाय और पंचायत चुनाव के लिए एकमुश्त बजट जारी कर चुकी है। अब चुनाव की तैयारियों के लिए अलग-अलग मदों में राशि आवंटित की गई है। नगर निगम चुनाव के लिए 10 करोड़ 31 लाख 76 हजार रुपये आवंटित किए गए हैं। वहीं, स्थानीय निकाय यानी नगर पालिकाओं और नगर परिषदों के चुनाव के लिए 19 करोड़ 33 लाख 2 हजार रुपये जारी किए गए हैं। इस तरह नगर निगम और स्थानीय निकाय चुनाव पर कुल 29 करोड़ 64 लाख 78 हजार रुपये खर्च होंगे।
सबसे महंगा चुनाव जयपुर नगर निगम का
राजस्थान में कुल 10 नगर निगम हैं। इनमें जयपुर, जोधपुर, अजमेर, अलवर, भरतपुर, बीकानेर, कोटा, पाली, भीलवाड़ा और उदयपुर शामिल हैं। इनमें सबसे ज्यादा चुनावी खर्च जयपुर नगर निगम के लिए निर्धारित किया गया है। जयपुर में चुनाव पर 3 करोड़ 96 लाख 90 हजार रुपये खर्च होने का अनुमान है। जोधपुर और कोटा नगर निगम चुनाव के लिए 1 करोड़ 29 लाख 78 हजार रुपये का बजट रखा गया है। वहीं सबसे कम बजट पाली नगर निगम के लिए है। यहां चुनाव पर 28 लाख 80 हजार रुपये खर्च होंगे।
किस नगर निगम के लिए कितना बजट?
अजमेर नगर निगम – 70 लाख 56 हजार रुपए
अलवर नगर निगम – 43 लाख 38 हजार रुपए
भरतपुर नगर निगम – 36 लाख रुपए
बीकानेर नगर निगम – 75 लाख 78 हजार रुपए
जयपुर नगर निगम – 3 करोड़ 96 लाख 90 हजार रुपए
जोधपुर नगर निगम – 1 करोड़ 29 लाख 78 हजार रुपए
कोटा नगर निगम – 1 करोड़ 29 लाख 78 हजार रुपए
भीलवाड़ा नगर निगम – 47 लाख 70 हजार रुपए
पाली नगर निगम – 28 लाख 80 हजार रुपए
उदयपुर नगर निगम – 73 लाख 8 हजार रुपए
स्थानीय निकाय चुनाव के लिए जिलावार बजट
स्थानीय निकाय चुनाव के लिए भी जिलों के हिसाब से अलग-अलग राशि आवंटित की गई है। सबसे अधिक बजट सीकर के लिए 1 करोड़ 19 लाख 52 हजार रुपये रखा गया है। इसके बाद झुंझुनूं के लिए 1 करोड़ 6 लाख 92 हजार और जयपुर के लिए 1 करोड़ 1 लाख 52 हजार रुपये आवंटित किए गए हैं।
- अजमेर – 5418000 रुपए
- अलवर – 5130000 रुपए
- बालोतरा – 3474000 रुपए
- बांसवाड़ा – 2556000 रुपए
- बारां – 4680000 रुपए
- बाड़मेर – 1476000 रुपए
- ब्यावर – 4302000 रुपए
- भरतपुर – 3060000 रुपए
- भीलवाड़ा – 4590000 रुपए
- बीकानेर – 4248000 रुपए
- बूंदी – 4752000 रुपए
- चित्तौड़गढ़ – 5256000 रुपए
- चूरू – 9774000 रुपए
- दौसा – 6516000 रुपए
- डीग – 3240000 रुपए
- धौलपुर – 4914000 रुपए
- डीडवाना कुचामन – 5994000 रुपए
- डूंगरपुर – 1368000 रुपए
- गंगानगर – 8496000 रुपए
- हनुमानगढ – 6534000 रुपए
- जयपुर – 10152000 रुपए
- जैसलमेर – 1278000 रुपए
- जालौर – 2970000 रुपए
- झालावाड़ – 4410000 रुपए
- झुंझुनूं – 10692000 रुपए
- जोधपुर – 3204000 रुपए
- करौली – 4446000 रुपए
- खैरथल तिजारा – 4266000 रुपए
- कोटा – 2934000 रुपए
- कोटपूतली बहरोड़ – 6984000 रुपए
- नागौर – 6120000 रुपए
- पाली – 4608000 रुपए
- फलोदी – 1098000 रुपए
- प्रतापगढ़ – 1890000 रुपए
- राजसमंद – 2862000 रुपए
- सलूंबर – 450000 रुपए
- सवाई माधोपुर – 5058000 रुपए
- सीकर – 11952000 रुपए
- सिरोही – 3240000 रुपए
- टोंक – 6930000 रुपए
- उदयपुर – 1980000 रुपये
पढ़ें ये खबरें
- Rajasthan Nikay Chunav का काउंटडाउन शुरू, जयपुर से पाली तक जानें बजट का पूरा गणित
- खनिज माफिया पर NGT का बड़ा शिकंजा: ग्वालियर-चंबल में अवैध खनन पर बनाई 3 सदस्यीय ज्वाइंट कमेटी, 6 हफ्ते में मांगी रिपोर्ट
- Rajasthan Assembly: 20 अगस्त से विधानसभा सत्र, उससे पहले सामने आई बड़ी पेंडेंसी; क्यों नहीं मिले 1269 सवालों के जवाब ?
- पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़: 6 अगस्त को हुई फायरिंग का आरोपी रोहित गिरफ्तार
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 8 August: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन

