Rajasthan Nikay Panchayat Chunav: राजस्थान में आगामी निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस को टिकट वितरण पर नसीहत दी है। गहलोत ने कहा कि टिकट किसी नेता की सिफारिश पर नहीं, बल्कि जमीनी हकीकत, स्थानीय समीकरण, उम्मीदवार की पकड़ और चुनाव जीतने की क्षमता देखकर दिया जाना चाहिए। उन्होंने पर्यवेक्षकों को स्थानीय परिस्थितियों के आधार पर फैसला लेने की पूरी छूट देने की पैरवी की।

चुनाव जीतने वाले कार्यकर्ता को मिले टिकट: गहलोत
अशोक गहलोत ने कहा कि टिकट ऐसे कार्यकर्ता को मिलना चाहिए, जो वास्तव में चुनाव जीतने की स्थिति में हो। उन्होंने कहा कि कोई कितना भी बड़ा नेता हो, उसकी सिफारिश के आधार पर टिकट नहीं दिया जाना चाहिए।
गहलोत ने यह भी कहा कि अगर वह खुद किसी उम्मीदवार की सिफारिश करें, तब भी सिर्फ उनकी सिफारिश पर टिकट नहीं मिलना चाहिए। उनके मुताबिक जमीनी हकीकत को ध्यान में रखकर टिकट वितरण किया जाएगा, तभी कांग्रेस चुनाव में जीत हासिल कर सकेगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने टिकट वितरण में युवाओं को भी पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने की पैरवी की। उन्होंने युवाओं को 50 फीसदी से ज्यादा टिकट देने की बात कही।
कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से एकजुट होने की अपील
गहलोत ने कहा कि अगर सही उम्मीदवारों को टिकट दिया गया तो कांग्रेस भारी बहुमत से चुनाव जीत सकती है। उन्होंने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने की जरूरत भी बताई। उन्होंने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर निकाय और पंचायत चुनाव लड़ने की अपील की।
सरकारी स्कूलों से जुड़े आदेश पर भी उठाए सवाल
पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकारी स्कूलों में फोटो और वीडियो पर पाबंदी से जुड़े आदेश को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने इस आदेश को तत्काल वापस लेने की मांग की। गहलोत ने कहा कि स्कूलों में मीडिया के प्रवेश के लिए अनुमति लेना उचित नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि इतना बड़ा फैसला लेने से पहले क्या मुख्यमंत्री से चर्चा हुई और क्या मंत्रिमंडल की पूरी सलाह ली गई।
उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में सुधार और बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत बताई। गहलोत ने कहा कि आम आदमी चाहता है कि स्कूल बेहतर हों, वहां सुविधाएं मिलें और बच्चों की पढ़ाई अच्छी हो।
पढ़ें ये खबरें
- पटना के गांधी मैदान में दहन होगा 90 फीट का रावण, आधे घंटे तक होगी इको-फ्रेंडली आतिशबाजी
- ग्वालियर ट्रक हादसे पर सीएम डॉ मोहन ने जताया दुखः मृतकों के परिजनों को 4- 4 लाख और घायलों को सहायता राशि का ऐलान
- दिल्ली में सफाई का मेगा अभियानः सड़कों की सफाई के लिए 250 वार्ड्स में लगाई जाएंगी 1000 पिकर मशीनें, आज से 70 यमुना घाटों की भी होगी सफाई
- Haryana Morning News : धान खरीद पर बवाल, 5 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप, सिटी बस सेवा प्रभावित, कई रूटों के यात्रियों की बढ़ी परेशानी समेत पढ़े सुबह की बड़ी खबरें….
- Bastar News Update : युग्म बेल को दिया जाएगा देवी का न्योता… डोडा के लिए ग्राहक तलाशते 3 गिरफ्तार… बाढ़ और अतिवृष्टि का असर ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति पर
