Rajasthan Panchayat Election 2026 के पहले चरण के लिए कल 22 अक्टूबर को मतदान होना है, जबकि चुनावी हलचल के बीच दूसरे चरण के संशोधित कार्यक्रम पर भी सबकी नजरें टिकी हैं। त्योहारों के चलते बदले गए शेड्यूल के अनुसार, दूसरे चरण में 28 अक्टूबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए वोट डाले जाएंगे। वहीं, सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए 30 अक्टूबर को मतदान होगा। इस चरण में मतदाता गांव की सरकार के अलग-अलग प्रतिनिधियों को चुनेंगे।

27 अक्टूबर से शुरू होगी दूसरे चरण की चुनावी प्रक्रिया
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, 27 अक्टूबर 2026 को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी और मतदान केंद्रों तक पहुंचेंगी। इसके अगले दिन यानी 28 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान कराया जाएगा।
इसके बाद ग्राम पंचायत स्तर पर सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव की प्रक्रिया होगी। इन पदों के उम्मीदवार 29 अक्टूबर को नामांकन दाखिल कर सकेंगे। वहीं, 30 अक्टूबर को पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान होगा।
31 अक्टूबर को चुना जाएगा उप सरपंच
दूसरे चरण की चुनाव प्रक्रिया 31 अक्टूबर को पूरी होगी। इस दिन उप सरपंच का चुनाव कराया जाएगा। इस तरह संशोधित कार्यक्रम के तहत 27 अक्टूबर से शुरू होने वाली प्रक्रिया पांच दिनों तक चलेगी।
जिला परिषद और पंचायत समिति के लिए EVM, सरपंच-पंच के लिए बैलेट पेपर
दूसरे चरण में अलग-अलग पदों के लिए मतदान की व्यवस्था भी अलग रहेगी। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए EVM का इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं, सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव बैलेट पेपर से होंगे।
कहां और कब आएंगे चुनाव के नतीजे?
सरपंच और पंच पदों के चुनाव के परिणाम मतदान पूरा होने के बाद स्थानीय ग्राम पंचायत मुख्यालय पर घोषित किए जाएंगे। दूसरी ओर, जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतगणना निर्धारित तिथि पर जिला मुख्यालयों में कराई जाएगी। इस चरण में मतदाता ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों के साथ जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्यों का भी चुनाव करेंगे। इसलिए मतदान की तारीखों के साथ-साथ अलग-अलग पदों के लिए निर्धारित प्रक्रिया जानना भी जरूरी है।
पढ़ें ये खबरें
- US की पैरवी करने तेहरान पहुंचा आसिम मुनीर, ईरान ने कहा- ‘एक ग्राम एनरिच्ड-यूरेनियम भी बाहर नहीं जाएगा’
- Ramayana: कुंभकर्ण बनने के लिए फैजल मलिक ने ली ‘हल्क’ से प्रेरणा, बोले- बचपन का सपना हुआ पूरा
- पन्ना में बुझे दो घरों के चिराग: दुर्गा विसर्जन के दौरान बांध में डूबे पांच दोस्त, परिजनों में मचा कोहराम
- ‘हेलो मैंने मम्मी-पापा का कत्ल कर दिया, आ जाओ’… एक फोन कॉल और दहल उठा पूरा शहर, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश
- टेम्बा बावुमा ने पूर्व भारतीय कप्तान का 28 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 179 रन ठोककर रचा इतिहास
