Rajasthan Panchayat Election: मतदान से ठीक एक दिन पहले बुधवार को मांगता पंचायत समिति के वार्ड नंबर 8 से कांग्रेस प्रत्याशी मोहनलाल की आत्महत्या का मामला सामने आया है। 45 वर्षीय मोहनलाल का शव बाड़मेर जिले के सदर थाना क्षेत्र के उडासर गांव में उनके खेत पर पेड़ के पास मिला।

पुलिस ने शव को गुड़ामालानी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। उधर, निर्वाचन अधिकारी के अनुसार प्रत्याशी की मृत्यु के बावजूद वार्ड में चुनाव प्रक्रिया प्रभावित नहीं होगी और अब दो उम्मीदवार मैदान में हैं।
खेत पर मिला कांग्रेस प्रत्याशी का शव
डिप्टी बुधाराम बिश्नोई के मुताबिक, आलमजी का थान निवासी मोहनलाल पुत्र पूनमाराम बुधवार तड़के अपने खेत पर गए थे। उन्होंने खेत पर आत्महत्या कर ली। आसपास के लोगों ने पेड़ के पास उनका शव देखा और परिवार के सदस्यों के साथ पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों की मौजूदगी में शव को गुड़ामालानी अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया गया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल और एमओबी टीमों को भी बुलाया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है।
वार्ड-8 में अब दो प्रत्याशी मैदान में
कांग्रेस प्रत्याशी मोहनलाल की मौत के बाद वार्ड नंबर 8 में चुनाव प्रक्रिया को लेकर स्थिति स्पष्ट की गई है। पंचायत समिति मांगता के रिटर्निंग अधिकारी वीराराम ने बताया कि प्रत्याशी की असामयिक मृत्यु से निर्वाचन प्रक्रिया प्रभावित नहीं होगी। अब वार्ड में दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
प्रत्याशी की मौत पर क्या कहता है चुनाव का नियम?
रिटर्निंग अधिकारी के मुताबिक, मतदान समाप्त होने से पहले किसी उम्मीदवार की मृत्यु होने पर चुनाव अपने आप स्थगित नहीं होता। हालांकि, यदि उम्मीदवार की मृत्यु के बाद चुनाव मैदान में केवल एक ही प्रत्याशी बचता है, तो निर्वाचन अधिकारी नियम 73 के तहत उस पद का चुनाव स्थगित कर देगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
पढ़ें ये खबरें
- स्टेडियम की बदहाली को लेकर युवाओं का धरना: सिंथेटिक ट्रैक, पानी और गड्ढों को लेकर सीएमओ से बहस, हंगामे के बाद मिला आश्वासन
- छत्तीसगढ़ के नगर सैनिकों के लिए बड़ी खुशखबरी! 3 साल बाद मानदेय में होने जा रहा बड़ा बदलाव? जानिए पूरी अपडेट
- Rajasthan Panchayat Election से पहले सियासी घमासान, कांग्रेस धरने पर तो भाजपा 17 जिलों में टिकट तय करने में जुटी
- शारदीय दुर्गोत्सव में PM तारिक रहमान रंगपुर के राधा गोविंद पूजा पंडाल का दौरा किया, 10 लाख का दिया दान
- Jharkhand News: रांची में दुर्लभ रेड सैंड बोआ सांप बरामद, हरियाणा का युवक हिरासत में, दो साथी फरार

