Rajasthan Police Transfer News, जयपुर। राजस्थान सरकार के गृह विभाग ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राजस्थान पुलिस सेवा के 57 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों (ASP) के स्थानांतरण और पदस्थापन के आदेश जारी किया गया है। वरिष्ठ शासन उप सचिव रत्नेश कुमार शर्मा द्वारा यह आदेश जारी किए गए हैं, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।
इस तबादला सूची में कई जिलों के साथ-साथ जयपुर कमिश्नरेट, एसओजी (SOG), सीआईडी-सीबी (CID-CB), महिला अपराध अनुसंधान सेल, त्वरित अनुसंधान सेल, आरएसी (RAC), एसडीआरएफ (SDRF) और पुलिस मुख्यालय जैसी महत्वपूर्ण इकाइयों के अधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा, कई नवपदोन्नत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों को भी पहली बार नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
प्रमुख बदलावों में एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय के तहत, सरकार ने 10 जुलाई 2026 के आदेश में क्रम संख्या 25 पर आनंद सिंह राजपुरोहित के संबंध में पूर्व में जारी किए गए स्थानांतरण एवं पदस्थापन आदेश को निरस्त कर दिया है।
24 DSP का भी तबादला
इसके अलावा अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (कार्मिक) बीजू जॉर्ज जोसफ की ओर से जारी आदेश में उप पुलिस अधीक्षक स्तर के 24 अधिकारियों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन किए गए हैं। तबादला सूची में जयपुर, जोधपुर, करौली, टोंक, नागौर, सीकर, कोटा, उदयपुर, भरतपुर, बांसवाड़ा सहित कई जिलों और पुलिस इकाइयों में बदलाव किया गया है।






Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


