Rajasthan Politics: राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा नकली और मिलावटी कृषि उत्पादों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के मूड में हैं। बीते कुछ हफ्तों में नकली खाद और बीज बेचने वालों के खिलाफ छापेमारी और जांच की कई कार्रवाइयों के बाद अब उन्होंने इस पूरे मसले पर बयान देते हुए कहा है कि जो लोग किसानों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

कुछ लोग किसानों को जहर दे रहे हैं- किरोड़ी मीणा
मंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा, किसानों के बीच कुछ मुट्ठीभर लोग ज़हर घोलने का काम कर रहे हैं। इससे किसानों की ज़मीन बंजर हो सकती है और वे कर्ज में डूब सकते हैं। मैं व्यापारियों से साफ कहना चाहता हूं कि हमने अब तक जो भी कदम उठाए हैं, वो बिना किसी धमकी के उठाए गए हैं। हमने किसी को डराया नहीं है।
उन्होंने यह भी जोड़ा कि जैसे एक मछली पूरे तालाब को गंदा कर देती है, वैसे ही कुछ व्यापारी पूरे तंत्र को बदनाम कर रहे हैं। मंत्री ने अच्छे व्यापारियों से भी अपील की कि वे ऐसे तत्वों से किनारा करें।
नमूने लिए जा रहे हैं, जांच शुरू
कृषि मंत्री ने बताया कि नकली बीज और खाद बेचने वालों के खिलाफ नियमित जांच शुरू हो चुकी है। व्यापारियों के पास से बीज और खाद के नमूने लिए जा रहे हैं। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
व्यापारियों का विरोध, बीज की दुकानें रहीं बंद
किरोड़ी लाल मीणा की इस मुहिम का राजस्थान एग्रीकल्चर इनपुट डीलर्स एसोसिएशन (RAIDA) और खाद-बीज विक्रेताओं द्वारा विरोध भी हो रहा है। शुक्रवार (6 जून) को प्रदेशभर में बीज की दुकानें बंद रखकर व्यापारियों ने विरोध दर्ज कराया।
पढ़ें ये खबरें
- मस्जिद में ‘किस’ करने पर ‘मौत’ की सजा: सऊदी अरब में 2 बांग्लादेशियों के ‘मृत्युदंड’ पर बवाल, मक्का की मस्जिद में सफाईकर्मी काम करते थे
- ओरछा में दर्दनाक हादसा: बेतवा नदी में डूबने से 25 वर्षीय युवक की मौत, परिवार के साथ घूमने आया था मृतक
- मिशन कर्मयोगी में MP के कर्मचारी पिछड़े! 9 लाख में 2% भी नहीं कर रहे ट्रेनिंग, कलेक्टर्स को मिली जिम्मेदारी
- प्राचीन कंकाली मठ के साल में सिर्फ एक दिन खुले कपाट, विजयादशमी पर नागा साधुओं के अस्त्र-शस्त्र की हुई पूजा, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
- Tiger Shroff Firing Case : 34 हजार रुपये में हत्या की डील, कोटा से पकड़े गए तीनों आरोपी; पूछताछ में हुए बड़े खुलासे
