Rajasthan Politics: राजस्थान में भाजपा का सदस्यता अभियान अपेक्षित लक्ष्य से काफी पीछे चल रहा है। पिछले दिनों बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने इस धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर की थी, लेकिन इसके बावजूद अभियान में कोई खास तेजी नहीं आई है।

प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बावजूद इस अभियान की कमजोर स्थिति पार्टी के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। अब जानकारी मिली है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इस मामले पर चर्चा के लिए 5 अक्टूबर को जयपुर में बैठक करेंगे।
5 अक्टूबर को जयपुर आएंगे जेपी नड्डा
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया कि जेपी नड्डा 5 अक्टूबर की शाम को जयपुर पहुंचेंगे। शाम 7:30 बजे वे स्टेच्यू सर्कल स्थित एक होटल में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स से संवाद करेंगे और उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाएंगे। इसके बाद रात 8:30 बजे वे भाजपा प्रदेश कार्यालय में जनप्रतिनिधियों के साथ सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा करेंगे।
सदस्यता अभियान की शुरुआत
देशभर में भाजपा का सदस्यता अभियान 2 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदस्य बनाकर शुरू किया गया था। राजस्थान में इस अभियान की शुरुआत 3 सितंबर से हुई थी और इसका पहला चरण 30 सितंबर को समाप्त हो चुका है।
लक्ष्य से काफी दूर BJP
राजस्थान भाजपा का लक्ष्य 15 अक्टूबर तक 1.25 करोड़ सदस्यों को जोड़ने का है, लेकिन अब तक केवल 31 लाख लोग ही सदस्य बने हैं। अब अभियान का दूसरा चरण 15 अक्टूबर तक चलेगा, और इसी दौरान अभियान की धीमी प्रगति को लेकर जेपी नड्डा जयपुर में महत्वपूर्ण बैठक करेंगे।
पढ़ें ये खबरें भी
- सतना सीमा चौकी पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 126 ली. नेपाली शराब और बाइक जब्त, तस्कर फरार
- CM योगी ने अफसरों को उतारा मैदान में, 24 घंटे में मुआवजा देने के निर्देश
- SL vs IND 1st Test Day-2: गॉल में बारिश ने फिर डाला खलल, लगातार बारिश के चलते दूसरे सेशन में भी नहीं शुरू हुआ खेल
- विरासत को संवारने की तैयारीः अयोध्या के सैकड़ों साल पुराने राजकीय पुस्तकालय का होगा जीर्णोद्धार, 3.23 करोड़ से बनेगी आधुनिक गैलरी
- पापा तड़पते रहे, डॉक्टर PubG खेलते रहे! युवक ने मेडिकल कॉलेज पर लगाए सनसनीखेज आरोप VIDEO VIRAL

