Rajasthan Politics: जोधपुर में लघु उद्योग भारती भवन में भाजपा जोधपुर संभाग की कार्यशाला में प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने SIR और बिहार चुनाव नतीजों को लेकर कांग्रेस पर सीधा हमला बोला. उनका कहना था कि SIR देशभर में जरूरी है, ताकि मतदाता सूची का सही तरीके से पुनरीक्षण हो और चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी बन सके.

उन्होंने आरोप लगाया कि वोट बैंक के लिए कुछ लोग दूसरे देशों से आए लोगों को मतदाता बनाते रहे हैं. राठौड़ के मुताबिक, जो लोग यहां गलत तरीके से वोटर सूची में शामिल किए गए, उन्हें SIR के जरिए बाहर किया जा रहा है और इसे सकारात्मक कदम माना जाना चाहिए.
अंता उपचुनाव में मिली हार पर उन्होंने कहा कि भाजपा इस नतीजे का गंभीरता से मूल्यांकन कर रही है और जहां जरूरत होगी, वहां सुधार किए जाएंगे. कांग्रेस के नारे पर जवाब देते हुए राठौड़ ने कहा कि बिहार में कांग्रेस की हालत ऐसी है कि उन्हें ढूंढना मुश्किल हो रहा है.
उन्होंने तंज कसते हुए पूछा कि अगर भाजपा वोट चोरी करती, तो क्या अंता में कांग्रेस जीत पाती या राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अशोक गहलोत चुनाव जीत पाते? राठौड़ का कहना था कि ऐसी बयानबाजी लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करती है और मीडिया को भी इस तरह के बयानों से दूरी रखनी चाहिए. बिहार चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ इस्तेमाल की गई भाषा पर भी उन्होंने नाराजगी जताई.
मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों पर राठौड़ ने साफ कहा कि यह मुख्यमंत्री का अधिकार है. नगर निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर उनका कहना था कि राजस्थान हाई कोर्ट के आदेश का पूरी तरह पालन किया जाएगा और आगे की प्रक्रिया उसी आधार पर चलेगी.
पढ़ें ये खबरें
- Bihar Weather: सुबह कोहरा, दोपहर में गर्मी और रात में हल्की ठंड, जानिए कैसा रहेगा आपके जिले का मौसम
- यूपी में ठंड और कोहरे का असर बढ़ा, 48 घंटे में पूर्वांचल में बारिश के आसार; किसानों को अलर्ट
- Bihar Morning News : बीजेपी का प्रबुद्ध जन सम्मेलन, जदयू करेगी जनसुनवाई, कैबिनेट की बैठक आज
- जीवन सूक्त : विरोध और विद्रोह, का आरोह अवरोह – संदीप अखिल
- 04 November 2026 Rashifal : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
