Rajasthan Politics: राजस्थान में भाजपा संगठन चुनावों के तहत कई जिलों में नए जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई है। भीलवाड़ा में प्रशांत मेवाड़ा को पुनः जिला अध्यक्ष बनाया गया, जबकि सवाई माधोपुर में मान सिंह गुर्जर को भाजपा का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
भीलवाड़ा में प्रशांत मेवाड़ा पर फिर जताया विश्वास
भीलवाड़ा में भाजपा संगठन के चुनाव के दौरान सहकारिता मंत्री गौतम दक की मौजूदगी में प्रशांत मेवाड़ा को दोबारा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। गौतम दक ने कहा कि भाजपा हमेशा अपने कार्यकर्ताओं को महत्व देती है, और पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर मुख्यमंत्री स्तर तक साधारण कार्यकर्ताओं को भी बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

प्रशांत मेवाड़ा ने फिर से जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर मुख्यमंत्री, प्रदेश भाजपा संगठन और भीलवाड़ा के नेताओं का आभार जताया। उन्होंने अपने पिछले कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि जब उन्होंने पद संभाला था, तब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी और भीलवाड़ा में कुशासन था। भाजपा कार्यकर्ताओं ने “कांग्रेस मुक्त भीलवाड़ा” बनाने में अहम भूमिका निभाई, जिससे विधानसभा और लोकसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत हासिल हुई। अब वे निकाय और पंचायत चुनावों में भी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
सवाई माधोपुर में मान सिंह गुर्जर बने जिलाध्यक्ष
सवाई माधोपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष पद को लेकर काफी समय से असमंजस बना हुआ था, लेकिन सोमवार को आखिरकार इसका समाधान हो गया। भाजपा नेत्री चंद्रकांता मेघवाल ने पूर्व विधायक और पूर्व जिलाध्यक्ष मान सिंह गुर्जर के नाम की घोषणा की। भाजपा नेता अशोक परनामी की मौजूदगी में हुए इस ऐलान के बाद कार्यकर्ताओं ने मान सिंह गुर्जर का भव्य स्वागत किया।
इस नियुक्ति से पहले सवाई माधोपुर भाजपा में अंदरूनी खींचतान चल रही थी। भाजपा में कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा और खंडार विधायक जितेंद गोठवाल के समर्थकों में गुटबाजी देखने को मिल रही थी। डॉ. किरोड़ी लाल मीणा राजस्थान की राजनीति में मजबूत पकड़ रखते हैं, जबकि जितेंद गोठवाल को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का करीबी माना जाता है। ऐसे में जिलाध्यक्ष पद को लेकर विवाद चल रहा था, जिसे अब सुलझा लिया गया है।
पढ़ें ये खबरें
- Jio Platforms IPO Listing : 21% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ शेयर, निवेशकों को एक लॉट पर 2,868 रुपए का फायदा
- छिंदवाड़ा कलेक्ट्रेट में हादसा: लाइटिंग करते वक्त तीसरी मंजिल से नीचे गिरा श्रमिक, हालत नाजुक
- बिहार दरोगा भर्ती में बड़ा फर्जीवाड़ा, पूर्णिया केंद्र से वायरल हुए प्रश्नपत्र, सॉल्वर गैंग की मदद से पास हुए
- MP में किसानों की चमकी किस्मत! लॉटरी से चुने गए 165 विजेता, किसी को ट्रैक्टर तो किसी को मिलेगी बुलेट
- Lauki Pulao Recipe : रात के बचे चावल फेंकना छोड़ें, हींग-जीरा डालकर बनाएं चटपटे लौकी राइस, घिया न खाने वाले भी करेंगे पसंद

