Rajasthan Politics: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सर्कस वाले बयान पर तीखा जवाब देते हुए कहा कि गहलोत ने अपने कार्यकाल के दौरान खुद सर्कस किया। सोमवार को जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में टाइगर सफारी के उद्घाटन के दौरान सीएम शर्मा ने कहा कि गहलोत ने कभी होटल में, कभी कहीं और 5 साल सर्कस की तरह समय बिताया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि मैं कहना चाहता हूं कि आजकल अशोक गहलोत ‘एक्स’ पर बहुत बातें लिख रहे हैं। मैं उन्हें याद दिलाना चाहता हूं कि वह 10 महीने पीछे चले जाएं और अपनी बातों को भी याद करें। आदमी जब किसी की तरफ उंगली उठाता है, तो चार उंगली उसकी तरफ हो जाती है। वह इस बात का भी ध्यान रखें. प्रदेश के कई बार मुख्यमंत्री रहे, वह अनुभवी हैं। उन्हें कोई भी वक्तव्य देने से पहले अपनी तरफ देखना चाहिए. वह जिन बातों को कह रहे हैं, वह खुद भी उन कामों को कर सकते थे। उनका तो लंबा समय रहा है। उनको यह भी सोचना चाहिए कि मैं जो कह रहा हूं उन पर कितना खरा उतरा हूं। इस बात पर भी उन्हें विचार करना चाहिए।
उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सरकार के कार्यों को लेकर भी विश्वास जताया और कहा कि हमारी सरकार ने एक लाख रोजगार देने का वादा किया था, और हम चार लाख रोजगार देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कैबिनेट ने एक साथ 90,000 नौकरियों के पदों को मंजूरी दी है।
इस अवसर पर वन मंत्री संजय शर्मा और यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा भी मौजूद थे। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने हाल ही में जोधपुर में कहा था कि प्रदेश में सरकार नहीं, बल्कि सर्कस चल रहा है।
पढ़ें ये खबरें भी
- पुलिस टीम पर हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार: खाकी की कॉलर पर हाथ डालने वाले की निकाली हेकड़ी, गांव में निकाला जुलूस
- Diwali से पहले हवाई किराये में लगी आग : रांची आने वाली फ्लाइट का टिकट 25,665 तक पहुंचा, घर लौटना हुआ महंगा
- बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर मतदान खत्म, जानें वोटिंग का आंकड़ा, इस दिन आएंगे नतीजे
- 1 जनवरी से बदल जाएगा WhatsApp और Telegram चलाने का तरीका, जानें जानें क्या है सरकार का SIM Binding नियम
- भारत में दमदार एंट्री: 343 किमी की रेंज वाली अल्ट्रावॉयलेट X-47 वेनम इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

