Bihar Election 2025: बिहार में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किए जाने के फैसले पर अब राजस्थान से भी सियासी प्रतिक्रिया आई है। राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ ने इस घोषणा को लेकर कांग्रेस और महागठबंधन पर सीधा हमला बोला है।

शनिवार को दिए बयान में राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस ने यह फैसला दबाव और डर में लिया है। उनके अनुसार, तेजस्वी को सीएम चेहरा घोषित करना कांग्रेस की रणनीति नहीं, बल्कि लालच का परिणाम है ताकि वह कांग्रेस को गठबंधन में बनाए रखें।
राठौड़ ने दावा किया कि इस राजनीतिक निर्णय के पीछे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा, गहलोत साहब ने कांग्रेस नेतृत्व को समझाया कि तेजस्वी को स्वीकार करने में ही राजनीतिक लाभ है, तभी कांग्रेस गठबंधन में बनी रह पाएगी। उनके इस बयान से बिहार और राजस्थान दोनों राज्यों के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।
राठौड़ ने यह भी साफ किया कि बिहार में बीजेपी नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी हर राज्य में कांग्रेस की रणनीतियों पर नजर रखे हुए है और किसी भी मौके पर उसे घेरने से पीछे नहीं हटेगी।
पढ़ें ये खबरें
- जनवरी 2016 से 7वें वेतनमान का इंतजार! नर्सिंग अधिकारियों का टूटा सब्र, प्रमोशन और भर्ती की भी उठाई मांग
- पंजाब के सरकारी कर्मचारियों को CM भगवंत मान का दिवाली गिफ्ट, DA में 3% की बढ़ोतरी का ऐलान
- छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बनाने पर जोर, मुख्य सचिव विकासशील ने ली उच्चस्तरीय बैठक…
- विजय चौधरी का विपक्ष पर हमला, गाद प्रबंधन नीति और यूपी चुनाव को लेकर जानें क्या कही बात
- ट्रैक्टर वर्कशॉप में भीषण आग, आठ ट्रैक्टर जलकर खाक, लाखों का नुकसान
