Rajasthan Politics: राजस्थान में विधानसभा की सात सीटों पर उपचुनाव के लिए केवल कुछ दिन शेष हैं, और 13 नवंबर को मतदान होगा। बीजेपी इन सभी सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रही है। पार्टी के मंत्री, विधायक, कार्यकर्ता और आरएसएस भी प्रचार में जुटे हुए हैं। लेकिन उपचुनाव से पहले गुर्जर समाज के एक फैसले ने बीजेपी की चिंताएं बढ़ा दी हैं। गुर्जर समाज ने सभी सात सीटों पर बीजेपी का विरोध करने का ऐलान किया है, जिससे पार्टी के लिए नई चुनौती खड़ी हो गई है।

बीजेपी विधायक के बयान से नाराज गुर्जर समाज दरअसल, अजमेर दक्षिण से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अनीता भदेल ने यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा की जनसुनवाई में आरएएस अधिकारी भरत राज गुर्जर को भ्रष्ट कहकर उनके खिलाफ सख्त बयान दिया था। इस बयान के बाद अजमेर के गुर्जर समाज में भारी आक्रोश फैल गया है, और विधायक अनीता भदेल के खिलाफ विरोध की लहर उठ खड़ी हुई है।
गुर्जर समाज की बैठक में बड़ा फैसला रविवार को अजमेर के सुभाष नगर स्थित उबड़ा का देवड़ा गुर्जर मंदिर में गुर्जर समाज ने एक आपातकालीन बैठक की। इसमें समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए और सर्वसम्मति से विधायक अनीता भदेल से 24 घंटे के भीतर माफी मांगने या अपने आरोप को साबित करने की मांग की।
बीजेपी के खिलाफ प्रचार का ऐलान गुर्जर समाज ने चेतावनी दी है कि अगर विधायक माफी नहीं मांगतीं, तो वे राजस्थान के सभी जिलों में बीजेपी के खिलाफ प्रचार करेंगे। पूर्व सरपंच और भाजपा के वरिष्ठ सदस्य हरचंद सांखला ने कहा कि गुर्जर समाज के लोग घर-घर जाकर उपचुनाव में बीजेपी के खिलाफ प्रचार करेंगे, यदि विधायक ने अपनी बात पर माफी नहीं मांगी।
पढ़ें ये खबरें भी
- Paras Healthcare IPO : दो दिन में 36% सब्सक्राइब, GMP सिर्फ 1.8%, आज आखिरी मौका
- डबल मर्डर का खुलासा: 19 लाख रुपए के लालच में शिक्षिका और बेटे की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार
- ‘कारगिल में अपने सैनिकों की लाश छोड़ने वाले हमें ज्ञान दे रहे…’ UN में भारत ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ा
- नवरात्रि में ऑटो सेक्टर की रफ्तार : कुल बिक्री में मामूली बढ़त, लेकिन इलेक्ट्रिक वाहनों ने मारी जबरदस्त बाजी
- गिरिडीह में रौशन रोही और निशा दुबे के कार्यक्रम में बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने भांजी लाठियां

