Rajasthan Politics: राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र सुबह 11 बजे प्रश्नकाल से शुरू होगा। कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा स्वास्थ्य कारणों से सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं होंगे। इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी सदन को सूचित करेंगे। उनके विभागों से जुड़े प्रस्तावों और सवालों के जवाब देने की जिम्मेदारी दो अन्य मंत्रियों कैबिनेट मंत्री ओटाराम देवासी और केके विश्नोई को दी गई है।

ओटाराम देवासी और केके विश्नोई को मिली नई जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव (ACS) शिखर अग्रवाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार, ओटाराम देवासी ग्रामीण विकास, आपदा प्रबंधन एवं नागरिक शिक्षा विभाग से जुड़े सवालों के जवाब देंगे। वहीं, केके विश्नोई को कृषि, उद्यानिकी, जन अभाव अभियोग निवारण और पंचायती राज के तहत कृषि विभाग से जुड़े प्रश्नों का उत्तर देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बजट सत्र में शामिल नहीं होंगे किरोड़ी लाल मीणा
डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को पत्र लिखकर स्वास्थ्य कारणों से छुट्टी का अनुरोध किया है। इससे पहले भी वह पिछले बजट सत्र में पूरी तरह से अनुपस्थित रहे थे। इस बार भी उनकी गैरमौजूदगी को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं, और इसे लेकर कई तरह के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।
किरोड़ी की अनुपस्थिति को लेकर राजनीतिक हलचल
पिछली बार जब किरोड़ी लाल मीणा ने मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद बजट सत्र में हिस्सा नहीं लिया था, तब कांग्रेस ने इसे बड़ा मुद्दा बनाया था और सदन में जोरदार हंगामा हुआ था। हालांकि, बाद में उन्हें पूरे सत्र से अनुपस्थित रहने की अनुमति मिल गई थी। उस समय 12 जुलाई 2024 को विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सदन में पत्र पढ़कर जानकारी दी थी कि किरोड़ी लाल मीणा निजी कारणों से सत्र में उपस्थित नहीं हो पाएंगे। अब इस बार भी उनकी अनुपस्थिति को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है।
पढ़ें ये खबरें
- भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने CM साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात, महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा
- रिश्तेदार नहीं ‘दानव’: गेस्ट हाउस ले जाकर मौसा ने पार कीं हैवानियत की हदें, विरोध करने पर आंखें कर दीं जख्मी
- छत पर बैनर उतारते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए मां-बेटे, दोनों की मौत; भतीजा गंभीर
- भाजपा की बैठकों में ‘मिशन-2028’ का शंखनाद, स्मृति ईरानी ने कहा- यह सिर्फ चुनावी लक्ष्य नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता, विकास और सुशासन का संकल्प
- देहरादून में जनसैलाब! पेपर लीक, बेरोजगारी और महिला सुरक्षा को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, जानें न्याय यात्रा की खास बातें
