Rajastan Politics: जयपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस पर तीखा वार करते हुए कहा कि अब कांग्रेस के पास न विचारधारा बची है, न नेतृत्व। उन्होंने कहा, भाजपा ने कांग्रेस से सब कुछ छीन लिया है महात्मा गांधी, सरदार पटेल और डॉ. अंबेडकर जैसे महापुरुषों के विचार आज भाजपा आगे बढ़ा रही है। कांग्रेस के पास अब सिर्फ एक नाम रह गया है राहुल गांधी। असली गांधी और उनके विचार आज भाजपा के पास हैं।

राठौड़ ने कहा कि भारत किसी धर्मशाला की तरह नहीं है कि कोई भी आए, रहे और वोटर बन जाए। उन्होंने कहा, SIR होना ही चाहिए जिसे राष्ट्र की चिंता हो, जो पूरी निष्ठा से राष्ट्र को समर्पित हो, वही मतदाता बने। कोई रोहिंग्या या बांग्लादेशी आकर वोटर बन जाए, ये स्वीकार्य नहीं है। ऐसे बाहरी लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने चाहिए।
निकाय और पंचायत चुनावों में देरी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस की अव्यवस्थित वार्ड व्यवस्था इसका कारण है। कांग्रेस ने अपने राजनीतिक हितों के लिए कहीं 700 मतदाताओं का वार्ड बना दिया तो कहीं 7 हजार का। कहीं एक विधानसभा को जिला बनाया, तो कहीं 13 विधानसभा को मिला दिया। भाजपा सरकार ने इस गड़बड़ी को सुधारते हुए समान जनसंख्या के आधार पर पुनर्गठन किया है।
राठौड़ ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने चहेतों को खुश करने के लिए वार्डों का गठन मनमाने तरीके से किया। उन्होंने अब जब भाजपा ने व्यवस्था सुधारी है, तो उन्हें दर्द हो रहा है। सच यह है कि कांग्रेस अब जनता के बीच लौटने वाली नहीं वो सिर्फ मुंगेरीलाल के सपने देख रही है।
पढ़ें ये खबरें
- शरद पवार की दो दिनों बाद अस्पताल से छुट्टी मिली, PM मोदी ने हाल पूछा, कहा- ‘हमें मार्गदर्शन करते रहें’
- दिल्ली एयरपोर्ट पर कोहरे से निपटने की तैयारी, SkyCast सिस्टम से बेहतर होगा फ्लाइट संचालन
- महादेव सट्टा ऐप केस: सौरभ चंद्राकर को 8 दिन की CBI रिमांड, अब CBI मुख्यालय दिल्ली में होगी पूछताछ
- ‘साहब, हादसा नहीं, बेटे का कत्ल हुआ है!’ रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, परिजनों का दावा- पीट-पीटकर हत्या के बाद फेंका
- भगवंत मान के गढ़ में राहुल गांधी की हुंकार, संगरूर में ‘इंसाफ रैली’ से AAP सरकार को घेरेंगे

