Rajasthan Politics: राजस्थान बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने रविवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता की। उन्होंने बाड़मेर में पूर्व विधायक मेवाराम जैन की कांग्रेस में वापसी के खिलाफ लगे पोस्टरों पर कांग्रेस को कठघरे में खड़ा किया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम की भी सराहना की।

राठौड़ ने कहा कि यह सवाल कांग्रेस को खुद से पूछना चाहिए कि मेवाराम जैन को पहले निकाला क्यों गया था और अब उनकी वापसी पर विरोध क्यों हो रहा है। हालांकि उन्होंने साफ कहा कि कांग्रेस के आंतरिक मामलों पर वह टिप्पणी नहीं करेंगे। लेकिन उन्होंने कांग्रेस नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा, जो लोग मर्दों का प्रदेश कहकर गर्व जताते हैं, वही गंभीर आरोपों वाले नेताओं पर चुप्पी साध लेते हैं। यह दोहरा रवैया है।
बता दें कि बाड़मेर में शनिवार को मेवाराम जैन की वापसी के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लिखे पोस्टर लगे थे महिलाओं का अपमान नहीं सहेगी बाड़मेर कांग्रेस और बलात्कारी हमें स्वीकार नहीं। इस पर राजनीति तेज हो गई है।
राठौड़ ने हाल ही के लव यू मोहम्मद विवाद पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि किसी भी वर्ग या व्यक्ति को नीचा दिखाना गलत है। समाज में आपसी सम्मान और सामंजस्य बनाए रखना जरूरी है। वार्ता से पहले राठौड़ ने पार्टी नेताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम सुना। उन्होंने इसे राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश फैलाने वाला बताया।
राठौड़ ने आंकड़े साझा करते हुए कहा कि पिछली बार राजस्थान में भाजपा के 54,000 बूथों में से 33,000 बूथों पर मन की बात का प्रसारण सुना गया था। इस बार लक्ष्य है कि और अधिक बूथों तक कार्यक्रम पहुंचे।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने इस बार लता मंगेशकर के योगदान, संघ की 100 साल की यात्रा, गांधी जयंती पर खादी के महत्व और स्वदेशी अपनाओ के संदेश पर विशेष जोर दिया।
पढ़ें ये खबरें
- हवस, हैवानियत और हवालातः 11 साल की किशोरी के साथ रेप, दिल दहला देगी दरिंदगी की वारदात
- कचरे के नाम पर ‘कमाई का खेल’! पंचायतों में 2,000 की डस्टबिन 30,000 और 1.5 लाख का ई-रिक्शा 4.5 लाख में खरीदा; कचरा गाड़ी के नाम पर मिली पंचर साइकिल
- अग्निवीरों को दो साल की अतिरिक्त सेवा का अवसर देने के फैसले का CM साय ने किया स्वागत, बोले- युवाओं को सैन्य क्षेत्र में आगे बढ़ने के मिलेंगे नए अवसर
- स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूरी, ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार
- खुद्दार अधिकारी मजबूरी में पलायन कर जाते हैं जब… IPS अनुराग सुजानिया के इस्तीफे पर चढ़ा सियासी पारा, जानें क्या बोली BJP
