Rajasthan News: राजस्थान में राजस्थान विधिविरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2025 को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर कानून के विरोध को लेकर गंभीर आरोप लगाए और स्पष्ट किया कि हर व्यक्ति को अपने धर्म का स्वतंत्र रूप से पालन करने का अधिकार है।

मंत्री बेढम ने कहा कि यह कानून धर्म परिवर्तन के मामलों में जबरदस्ती या धोखाधड़ी को रोकने के लिए बनाया गया है। जो कोई किसी को धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालेगा या बरगलाएगा, उस पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, मुझे समझ नहीं आ रहा कि कांग्रेस को इस कानून से क्यों आपत्ति है। वे जनता और कार्यकर्ताओं को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। यह कानून लोगों की भलाई के लिए है।
इससे पहले, राजस्थान विधानसभा ने 9 सितंबर को यह बिल पास किया था। राज्यपाल की मंजूरी के बाद 29 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की गई, जिसके साथ ही कानून पूरे प्रदेश में लागू हो गया। मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई भी जारी है और सरकार से चार सप्ताह के भीतर जवाब मांगा गया है।
पढ़ें ये खबरें
- करवा चौथ को ‘खसम पूजन दिवस’ बताने पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की सफाई, महिलाओं से कहा- 1 दिन व्रत रखती हैं, बाकी 364 दिन पतियों को ताने नहीं मारने चाहिए
- UP Election 2027: यूपी फतह के लिए भाजपा का ‘मिशन बूथ’ तैयार! PDA के लिए बना यह सीक्रेट माइक्रो-प्लान
- आलेख: गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश – डॉ. मोहन यादव
- Haryana Top News : रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल, 259 बसों का संचालन बंद, SIR की समयसीमा फिर बढ़ी, दिल्ली की रैली में हरियाणा से पहुंचेंगे एक लाख लोग, अमित शाह के दौरे को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
- छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : फाइनल में पहुंची संस्कारधानी स्ट्राइकर्स, सेमीफाइनल में न्यायधानी नाइट्स को 6-3 से हराया
