Rajasthan Politics: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने जयपुर के प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की आलोचना करते हुए GST को ‘गब्बर सीतारमण टैक्स’ करार दिया और इसे गरीबों, मध्यम वर्ग और किसानों के लिए विनाशकारी बताया।
GST पर पवन खेड़ा के आरोप

पवन खेड़ा ने कहा कि GST लागू होने के 90 महीने बाद भी इसका लाभ आम जनता तक नहीं पहुंचा है। उन्होंने आरोप लगाया कि GST की जटिल दरें गरीब और मिडिल क्लास पर भारी बोझ डाल रही हैं।
खेड़ा ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने एक देश, एक टैक्स का वादा किया था, लेकिन पॉपकॉर्न जैसी चीजों पर तीन अलग-अलग टैक्स लगाकर जनता को गुमराह किया। उन्होंने दावा किया कि GST का 64% बोझ गरीब और मिडिल क्लास पर है, जबकि अमीर वर्ग पर केवल 3% बोझ है। खेड़ा ने कांग्रेस की ओर से GST 2.0 की मांग की, जो वर्तमान प्रणाली को सरल बनाए और गरीबों व मध्यम वर्ग को राहत दे।
RSS और मोहन भागवत पर निशाना
पवन खेड़ा ने RSS प्रमुख मोहन भागवत को लेकर कहा कि वह RSS का नया मुखौटा हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि RSS और BJP केवल चेहरा बदलते हैं, लेकिन उनकी विचारधारा और एजेंडा वही रहता है। खेड़ा ने कहा, “RSS और BJP का असली मकसद समाज को बांटना है।
रामेश बिधूड़ी के बयान पर प्रतिक्रिया
पवन खेड़ा ने BJP सांसद रामेश बिधूड़ी के विवादित बयान को घटिया करार देते हुए कहा कि यह BJP की असली मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और BJP नेताओं की भाषा उनके असली संस्कारों को उजागर करती है।
किसान आंदोलन पर टिप्पणी
खेड़ा ने कहा कि BJP सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसान आंदोलन के दौरान राजधानी के दरवाजे बंद करना इस बात का सबूत है कि सरकार किसान विरोधी है। खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस गरीबों, किसानों और मध्यम वर्ग के हितों के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने GST और अन्य मुद्दों पर व्यापक बदलाव की वकालत की और BJP पर अमीरों के पक्ष में नीतियां बनाने का आरोप लगाया।
पढ़ें ये खबरें
- इजरायली राष्ट्रपति की नेतन्याहू को दो टूक, कहा- अरबों पर शक न करें, चुनाव नतीजों को दी मंजूरी
- संघ की बैठक खत्म, लेकिन सियासी हलचल तेजः CM डॉ मोहन और बीजेपी संगठन मंत्री की दिग्गजों से अहम मुलाकात
- Gold Price Today : सोना 3,000 रुपए से ज्यादा महंगा, 24 कैरेट का भाव 1.44 लाख रुपए के पार, जानिए इंदौर समेत बड़े शहरों के रेट
- CG News : शराब घोटाले में रामगोपाल और मैनपावर घोटाले में अरुणपति त्रिपाठी को राहत, हाईकोर्ट से मिली जमानत
- मधुबनी गोलीकांड में आरोपी ASI पर कसा शिकंजा, 25 हजार का इनाम, तलाश में नेपाल बॉर्डर तक छापेमारी

