Rajasthan Politics: राजस्थान की राजनीति में मंत्रिमंडल फेरबदल और संगठनात्मक बदलाव को लेकर चर्चाओं ने फिर जोर पकड़ लिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दिल्ली दौरे और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद इन अटकलों को और बल मिला है।
दिल्ली में बड़े नेताओं से मुलाकात
शनिवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में अमित शाह और राजनाथ सिंह सहित कई वरिष्ठ बीजेपी नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान सीएम शर्मा ने राजस्थान के संगठन और सत्ता से जुड़ी जानकारियां साझा कीं। माना जा रहा है कि इन बैठकों का मकसद आगामी बजट सत्र और राजनीतिक नियुक्तियों पर चर्चा करना था।

मंत्रिमंडल फेरबदल पर चर्चा
हालांकि, सूत्रों के मुताबिक बजट सत्र से पहले मंत्रिमंडल में किसी बड़े फेरबदल की संभावना कम है। लेकिन यह चर्चा तेज है कि कुछ वरिष्ठ नेताओं को पॉलिटिकल अपॉइंटमेंट के जरिए बड़े निगम बोर्ड या अन्य पदों पर समायोजित किया जा सकता है। वहीं, कुछ युवा नेताओं को संगठन में महत्वपूर्ण भूमिकाएं दी जा सकती हैं।
वसुंधरा राजे और पीएम मोदी की मुलाकात
इससे पहले राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की थी। जयपुर में भी एक कार्यक्रम के दौरान राजे और पीएम मोदी के बीच लंबी बातचीत देखी गई। इससे अटकलें लगाई जा रही हैं कि राजे खेमे के नेताओं को भी संगठन में अहम जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं। इनमें मंत्रिमंडल विस्तार, बड़े निगम बोर्ड, और राजनीतिक नियुक्तियों वाले पद शामिल हैं।
जयपुर में संगठनात्मक चुनाव पर बैठक
दिल्ली दौरे के बाद बीजेपी ने जयपुर में संगठनात्मक चुनावों पर चर्चा के लिए एक बैठक आयोजित की। इस बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, और अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। बीएल संतोष ने बताया कि राजस्थान के कुछ मंडलों में चुनाव प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है, जिसे जल्द से जल्द पूरा करने की प्राथमिकता है। राजस्थान में संगठन को मजबूत करने के लिए बीजेपी युवा नेताओं को अहम भूमिका सौंपने की योजना बना रही है। माना जा रहा है कि युवा नेताओं को संगठन के अहम पद दिए जाएंगे ताकि पार्टी का जनाधार बढ़ाया जा सके।
पढ़ें ये खबरें
- संघ की बैठक खत्म, लेकिन सियासी हलचल तेजः CM डॉ मोहन और बीजेपी संगठन मंत्री की दिग्गजों से अहम मुलाकात
- Gold Price Today : सोना 3,000 रुपए से ज्यादा महंगा, 24 कैरेट का भाव 1.44 लाख रुपए के पार, जानिए इंदौर समेत बड़े शहरों के रेट
- CG News : शराब घोटाले में रामगोपाल और मैनपावर घोटाले में अरुणपति त्रिपाठी को राहत, हाईकोर्ट से मिली जमानत
- मधुबनी गोलीकांड में आरोपी ASI पर कसा शिकंजा, 25 हजार का इनाम, तलाश में नेपाल बॉर्डर तक छापेमारी
- धीरेंद्र शास्त्री विवाद के बीच अनिरुद्धाचार्य बोले- ‘तू टेढ़ा, तेरी टेढ़ी रे नजरिया’, कहा- उनके भावों को समझिए
