Rajasthan Politics: राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने बुधवार को अपने पिता राजेश पायलट की 25वीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि उन्हें आज भी सबसे ज्यादा अपने पिता की मुस्कान याद आती है।

‘हर कदम पर अपनी छाप छोड़ने वाले इंसान थे वो’
सचिन पायलट ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, मैं अपने दिवंगत पिता राजेश पायलट को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। आज ही के दिन, 25 साल पहले वो हमें छोड़कर चले गए। लेकिन वे आज भी हमारे दिलों और यादों में जीवित हैं। बेहद साधारण पृष्ठभूमि से शुरू होकर उन्होंने भारतीय वायुसेना में फाइटर पायलट से लेकर सफल राजनेता तक का सफर तय किया। वे न केवल एक शानदार पिता बल्कि एक ज़मीन से जुड़े नेता भी थे। मुझे जो सबसे ज्यादा याद आता है, वो है उनकी आकर्षक मुस्कान।
सच्चाई और साहस हमेशा रहेंगे प्रेरणा स्रोत
एक अन्य पोस्ट में सचिन पायलट ने अपने पिता की आवाज और पुरानी तस्वीरों से सजे एक वीडियो को साझा किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, आज 11 जून 2025, मेरे पिता स्व. राजेश पायलट जी की 25वीं पुण्यतिथि पर उनका पुण्य स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं। उनकी जनसेवा, सच्चाई और साहस मेरे लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। उन्होंने किसानों, युवाओं सहित हर वर्ग के लिए सम्मान और सशक्तिकरण का संकल्प लिया था वे अपने विनम्र व्यवहार, कड़ी मेहनत और देश के प्रति समर्पण से हर दिल में अपनी जगह बना पाए। उनको मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन।
अशोक गहलोत ने भी दी श्रद्धांजलि
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी राजेश पायलट को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया। एक्स पर एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने लिखा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे राजेश पायलट जी को पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। हम दोनों ने 1980 में एक साथ लोकसभा में प्रवेश किया और लगभग 18 वर्षों तक संसद में साथ रहे। उनके आकस्मिक निधन का दुख आज भी बना हुआ है। उनके जाने से पार्टी को भी गहरा आघात पहुंचा।
पढ़ें ये खबरें
- उत्तरकाशी में बड़ा हादसा, इनोवा कार खाई में गिरकर नदी में समाई; 4 लोगों की मौत
- दिनदहाड़े वृद्धा से लाखों की लूटः चेहरे पर नशीला पाउडर फूंककर उड़ाए साढ़े 4 लाख के जेवर, CCTV में कैद बदमाश
- हरियाणा में आज अमित शाह का शक्ति प्रदर्शन, करनाल में निकालेंगे पदयात्रा; अंबाला में खोलेंगे 800 करोड़ का शहीद स्मारक
- मोतिहारी में मंदिर चोरी कांड का खुलासा, नौ शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मुकुट बरामद
- Delhi News Brief: प्रशांत भूषण पर FIR दर्ज, CM रेखा गुप्ता की राहुल गांधी को खुली चुनौती
