Rajasthan Politics: अंता विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया को उम्मीदवार बनाया है। इस सीट से नरेश मीणा टिकट की दावेदारी कर रहे थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें मौका नहीं दिया। जब रविवार को सचिन पायलट से इस फैसले पर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहामुझे लगता है कि कांग्रेस पार्टी ने बहुत सोच-समझकर टिकट दिया है। यह चुनाव हम जीतने के लिए लड़ रहे हैं, और जनता भी चाहती है कि भाजपा के शासन और गवर्नेंस की सच्चाई देशभर में सामने आए।

भाजपा सांसद मन्नालाल रावत के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पायलट ने कहा कि वे दूसरों की टिप्पणियों पर कुछ नहीं बोलते। उन्होंने कहा टिकट एक ही व्यक्ति को मिलता है। पार्टी ने सभी से सलाह लेकर जिसे सबसे उपयुक्त समझा, उसे उम्मीदवार बनाया। प्रमोद जैन भाया अनुभवी नेता हैं और वहां से अच्छा चुनाव लड़ेंगे।
पायलट ने कहा कि यह चुनाव सिर्फ एक सीट का नहीं, बल्कि विचारधारा की लड़ाई है। उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राजस्थान की जनता अब भाजपा की नीतियों से नाराज़ है। पंचायत और पालिका चुनाव जानबूझकर नहीं करवाए जा रहे, जबकि कोर्ट पहले ही आदेश दे चुका है। भ्रष्टाचार चरम पर है, नौजवान बेरोज़गार घूम रहे हैं, और विकास कार्य ठप हैं। अंत में पायलट ने विश्वास जताया कि जब भी चुनाव होंगे, कांग्रेस प्रचंड बहुमत से जीतेगी।
पढ़ें ये खबरें
- IAS अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार, इफ्फत आरा और राजेंद्र कटारा को मिली नई जिम्मेदारी…
- युवा संवाद कार्यक्रम: सीएम साय बोले- सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण के 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का प्रतीक है सेवा संकल्प यात्रा
- मां बगलामुखी के दरबार में भक्त ने तोड़ा दम, दर्शन के लिए आए महाराष्ट्र के श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत
- यूपी के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर: अक्टूबर के बिल में 5.24% की छूट, जानिए वजह
- राजधानी में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर DGGI का छापा, 50 बोरों से ज्यादा सितार जब्त, गुटखा किंग तक जुड़े रहे तार

