Rajasthan Rajya Sabha Elections: राजस्थान की राजनीति में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। राज्य की तीन राज्यसभा सीटों का कार्यकाल जून 2026 में समाप्त हो रहा है। इन सीटों पर होने वाले चुनावों को लेकर भाजपा और कांग्रेस, दोनों ही प्रमुख दलों ने अंदरखाने तैयारी और मंथन शुरू कर दिया है।

कार्यकाल खत्म होने वाले चेहरे
जिन तीन राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल जून 2026 में पूरा हो रहा है, उनमें कांग्रेस के नीरज डांगी और भाजपा के राजेंद्र गहलोत प्रमुख हैं, जो 2020 में चुने गए थे। इनके साथ ही भाजपा के रवनीत सिंह बिट्टू का कार्यकाल भी जून 2026 में ही समाप्त हो रहा है। वे अगस्त 2024 में उपचुनाव के जरिए राज्यसभा पहुंचे थे, इसलिए उनका कार्यकाल शेष अवधि के लिए ही था।
कांग्रेस और भाजपा में संभावित चेहरे
कांग्रेस में स्थानीय नेतृत्व को मजबूती देने और सामाजिक समीकरण साधने के लिए कई नामों पर विचार चल रहा है। चर्चाओं में पवन खेड़ा, कांग्रेस महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी और चूरू के नेता रफीक मंडेलिया जैसे नाम प्रमुखता से लिए जा रहे हैं।
वहीं, भाजपा में भी एक सीट पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को दोबारा भेजने पर विचार हो सकता है, क्योंकि वे सिख समुदाय के महत्वपूर्ण प्रतिनिधि हैं। दूसरी सीट के लिए पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया जैसे वरिष्ठ नेताओं के नामों की चर्चा राजनीतिक गलियारों में तेज है।
पढ़ें ये खबरें
- कैट की स्थायी बेंच नहीं होने पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को तीन सप्ताह में शपथपत्र पेश करने का निर्देश
- मुआवजे के खिलाफ अपील में 389 दिन की देरी, हाईकोर्ट ने पंजाब रोडवेज पर लगाया 38 हजार रुपये का जुर्माना
- 51,100 वेतन मांगने पर फुटबॉल कोच की स्कूल में एंट्री बंद! भवंस प्रॉमिनेंट स्कूल पर आरोप, कई जगह शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतजार
- DEO के खिलाफ लामबंद कर्मचारी संघ, दुर्व्यवहार और मनमानी के आरोपों पर आंदोलन की चेतावनी
- इंदौर में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार: करोड़ों के फ्रॉड की आशंका, गुजरात से महाराष्ट्र और तेलंगाना तक जुड़े तार
