Traffic Advisory for Rajasthan Rising Summit: राजस्थान के विकास को नई दिशा देने के लिए राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट 2024 आज से जयपुर में शुरू हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 दिसंबर को सुबह इस समिट का उद्घाटन करेंगे। इस समिट में 32 देशों की भागीदारी है, और अब तक 30 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर हस्ताक्षर हो चुके हैं, जो प्रदेश के समग्र विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

तीन दिन तक विशेष यातायात व्यवस्था
प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह 10:30 बजे जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) में राइजिंग राजस्थान समिट का उद्घाटन करेंगे। समिट में 16 भागीदार देशों और 20 अंतरराष्ट्रीय संगठनों समेत 32 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसके चलते 9 से 11 दिसंबर तक जयपुर में यातायात और पार्किंग व्यवस्था में विशेष बदलाव किए गए हैं।
जेईसीसी से इंडिया गेट तक एकतरफा रूट
पीएम मोदी के आगमन से लेकर उनके जाने तक, इंडिया गेट से जेईसीसी और जेईसीसी से इंडिया गेट तक एकतरफा यातायात व्यवस्था रहेगी। इसके तहत छत्राला सर्किल, राधा रमन नर्सिंग कॉलेज, अमन सर्किल और आरयूएचएस कॉलेज के सामने से गुजरने वाले सामान्य यातायात को डायवर्ट किया जाएगा। यातायात को समानांतर मार्गों से संचालित किया जाएगा।
भारी वाहनों के लिए डायवर्जन
टोंक रोड पर सामान्य यातायात को डायवर्ट किया जाएगा और भारी वाहनों को गोनेर मोड, चोखी ढाणी पुलिया, महात्मा गांधी रोड, सीबीआई फाटक, जगतपुरा महल रोड, और B-2 बाईपास से डायवर्ट किया जाएगा।
आवश्यक सेवाओं के लिए कोई बदलाव नहीं
सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र में सभी सामान्य गतिविधियां चलती रहेंगी, और एम्बुलेंस व आवश्यक सेवाओं के वाहनों को बिना रोक के चलने की अनुमति होगी। साथ ही एयरपोर्ट के आस-पास, B-2 बाईपास से सीतापुरा पुलिया तक और जेईसीसी के मुख्य मार्गों पर वाहनों की पार्किंग पूरी तरह से बंद रहेगी।
पढ़ें ये खबरें
- ‘अर्नब’ से निपटने में प्रदेश की मदद के लिए मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार, कहा- प्रदेशवासियों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता…
- Karwa Chauth 2026 Weather: दिल्ली-NCR में बारिश से बढ़ी चिंता, क्या आज दिखेगा चांद? IMD का येलो अलर्ट जारी
- गोपालगंज: कक्षा 8वीं के छात्रा की संदिग्ध मौत, पड़ोसी युवक दे रहा था अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी
- 2 नवंबर को रांची में भाजपा की बड़ी पदयात्रा, 10 हजार लोगों को जुटाने का लक्ष्य; कांग्रेस के खिलाफ खोलेगी मोर्चा
- यहां मुफ्त में मिलेगा हेलमेट: ‘हेलमेट बैंक’ का शुभारंभ, नाम और मोबाइल नंबर दर्ज कराकर निःशुल्क ले सकेंगे आप
