Rajasthan School Dispute: जयपुर के रामपुरा-कंवरपुरा गांव में जर्जर स्कूल भवन को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और ग्रामीणों के बीच हुए विवाद के बाद राजस्थान में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने रविवार को शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर निशाना साधते हुए राज्य की शिक्षा व्यवस्था और मंत्री की कार्यशैली पर सवाल उठाए। रांका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि प्रदेश में बच्चे भैंसों के तबेले में बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं, जबकि शिक्षा मंत्री का ध्यान चुनावों पर है।

वहीं, इसी विवाद के केंद्र में रहे रामपुरा-कंवरपुरा स्कूल के लिए बड़ी खबर सामने आई है। जर्जर भवन की जगह नया स्कूल भवन बनाया जाएगा। इसके लिए 18 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं और निर्माण कार्य 1 सितंबर से शुरू होने की बात कही गई है। स्वीकृत राशि में डीएमएफटी से 12 लाख और विधायक कोष से 6 लाख रुपये शामिल हैं। CJP ने इसे अपने स्कूल ठीक करो अभियान की सफलता बताया है।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर रांका का हमला
CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने अपनी पोस्ट में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर तीखा तंज कसा। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब पूरे देश की नजर राजस्थान पर है, तब कम से कम एक्टिंग ही कर लेनी चाहिए।
रांका ने आरोप लगाया कि राजस्थान में बच्चे भैंसों के तबेले में बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शिक्षा मंत्री का ध्यान स्कूलों की समस्याओं के समाधान के बजाय चुनावों पर है।
जिस स्कूल को लेकर विवाद हुआ, वहीं नया भवन बनेगा
रामपुरा-कंवरपुरा के जर्जर स्कूल भवन को लेकर हुए विवाद के बाद अब नया भवन बनाने का रास्ता साफ हो गया है। भवन निर्माण के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। निर्माण कार्य 1 सितंबर से शुरू होगा।
स्वीकृत राशि में डीएमएफटी के 12 लाख रुपये और विधायक कोष के 6 लाख रुपये शामिल हैं। स्कूल भवन को लेकर दो दिन पहले CJP कार्यकर्ताओं के निरीक्षण के दौरान मारपीट का विवाद हुआ था। इसके बाद मामला प्रशासन और सरकार के स्तर तक पहुंचा।
CJP ने बताया आंदोलन की जीत
सरकार की ओर से 18 लाख रुपये की राशि स्वीकृत किए जाने के बाद CJP संस्थापक अभिजीत दीपके और सह-संयोजक आशुतोष रांका ने इसे अपने स्कूल ठीक करो अभियान की सीधी सफलता बताया है।
इस मामले को लेकर CJP लगातार भाजपा पर अपने कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट का आरोप लगा रही है। वहीं, स्कूल भवन के लिए राशि स्वीकृत होने के बाद अब इस मुद्दे पर सियासी बयानबाजी और तेज हो गई है।
पढ़ें ये खबरें
- नाबालिग से दुष्कर्म का मामला: आरोपी की जमानत अर्जी खारिज, DNA रिपोर्ट में बताया गया मृत बच्चे का जैविक पिता
- ‘चिता आंदोलन’ के बीच जली असली चिता: वृद्ध महिला की मौत, केन-बेतवा परियोजना के विरोध में कर रही थी प्रदर्शन
- फूल, मालाएं और आशीर्वाद… धामी के जन्मदिन पर मुख्यसेवक सदन बना जनस्नेह का केंद्र
- ‘बैंक की नीलामी में मिलेगा सस्ता सोना’, झांसे में आए चार लोग, 27 लाख लेकर दंपति फरार
- MP प्रवेश एवं शुल्क विनियामक समिति का गठन: डॉ. राजकुमार आचार्य अध्यक्ष नियुक्त, आदेश जारी



